फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Brutal murder of a middle-aged man by slitting his throat in Muzaffarpur

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक अधेड़ की गला रेत कर निर्मम हत्या; डॉग स्क्वॉड की टीम मामले की जांच में जुटी

Sun, 04 Jun 2023 12:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Jun 2023 12:09 PM IST
सार

सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि भटौलिया गांव में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Brutal murder of a middle-aged man by slitting his throat in Muzaffarpur
घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड के साथ मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अधेड़ की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। उसका शव बगीचे में स्थित बथान में मिला। मामला जिले के सरैया थाना के भटौलीया गांव का है। जहां अधेड़ का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कामेश्वर पासवान के रूप में हुई है। कामेश्वर पासवान गांव के ही धर्मराज चौधरी के यहां बचपन से ही रहकर काम करता था। उसके साथ करीब छह महीने से बहिलवारा रूपनाथ निवासी मोहन झा भी रह रहा था, जो देर रात से फरार है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रतिदिन की भांति कामेश्वर बथान में अपने काम में लीन रहता था। लेकिन रविवार को स्थानीय लोग जब वहां से गुजर रहे थे तो उसे किसी ने नहीं देखा। आवाज भी दी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आने पर लोगों ने बथान के अंदर जाकर देखा। इसके बाद सभी हक्का-बक्का रह गए। वहां कामेश्वर का गला रेता हुआ था और खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके बाद आग की तरह यह बात पूरे गांव में फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सरैया थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही साथ डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर पूरी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि भटौलिया गांव में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed