{"_id":"647c3182b93b377bdb01bb91","slug":"brutal-murder-of-a-middle-aged-man-by-slitting-his-throat-in-muzaffarpur-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक अधेड़ की गला रेत कर निर्मम हत्या; डॉग स्क्वॉड की टीम मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक अधेड़ की गला रेत कर निर्मम हत्या; डॉग स्क्वॉड की टीम मामले की जांच में जुटी
Sun, 04 Jun 2023 12:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:09 PM IST
सार
सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि भटौलिया गांव में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड के साथ मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अधेड़ की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। उसका शव बगीचे में स्थित बथान में मिला। मामला जिले के सरैया थाना के भटौलीया गांव का है। जहां अधेड़ का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कामेश्वर पासवान के रूप में हुई है। कामेश्वर पासवान गांव के ही धर्मराज चौधरी के यहां बचपन से ही रहकर काम करता था। उसके साथ करीब छह महीने से बहिलवारा रूपनाथ निवासी मोहन झा भी रह रहा था, जो देर रात से फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रतिदिन की भांति कामेश्वर बथान में अपने काम में लीन रहता था। लेकिन रविवार को स्थानीय लोग जब वहां से गुजर रहे थे तो उसे किसी ने नहीं देखा। आवाज भी दी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आने पर लोगों ने बथान के अंदर जाकर देखा। इसके बाद सभी हक्का-बक्का रह गए। वहां कामेश्वर का गला रेता हुआ था और खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके बाद आग की तरह यह बात पूरे गांव में फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सरैया थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही साथ डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर पूरी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि भटौलिया गांव में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।