फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bride returned groom after wedding procession in bihar, not ready marry the drunked groom in saran bihar news

Bihar : सिंदूरदान के समय दूल्हे की हालत देख दुल्हन ने लौटा दिया बैरंग; लड़की की जिद में लौटाना पड़ा दहेज भी

Thu, 07 Dec 2023 01:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Dec 2023 01:35 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में फिर एक बारात को बैरंग लौटाने की खबर सामने आयी है। सिंदूरदान के समय दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने खुद फैसला लिया और ऐसी जिद ठान बैठी कि दहेज लौटाते हुए बारात को वापसी करनी पड़ गई।

विज्ञापन
bride returned groom after wedding procession in bihar, not ready marry the drunked groom in saran bihar news
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज की आनाकानी पर दूल्हे को बैरंग वापस करने की खबरें कई बार आ चुकी हैं, लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। वरमाला हो गया। बाकी रस्में भी। अंतिम में जब सिंदूरदान के लिए दूल्हा सामने आया तो दुल्हन को उसकी हरकत नागवार गुजरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एलान पर शराबबंदी कानून वाले बिहार में दूल्हा पूरी तरह टल्ली था। सिंदूरदान के समय नशे में ऐसी-वैसी हरकत करने लगा। दुल्हन को जब यह सबकुछ बेहद असहज लगा तो उसने खुद को इस शादी से दूर कर लिया। उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


 पंचायत भी दुल्हन के सवाल पर हो गई चुप
 सारण जिले से लगभग पूरी शादी के बाद दूल्हे को बैरंग लौटाए जाने से पहले पंचायत भी बैठी। पंचायत दुल्हन को मनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कोई उसके दो सवालों का जवाब नहीं दे सका। दुल्हन ने पूछा- "जो आज नशे में है, वह कल क्या करेगा? कैसे कटेगी, कितनी निभेगी जिंदगी?" नशे में वह क्या सलूक करेगा और ऐसी जिंदगी कितनी खिंचेगी- इस सवाल पर परिवार वाले भी दुल्हन के साथ होते गए। और, अंत में पंचायत ने ही फैसला दिया कि दहेज लौटाते हुए दूल्हे को वापस भेज दिया जाए। सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में साह टोला बड़का गांव के कैलाश महतो के बेटे मुन्ना महतो की शादी बुधवार रात सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र में मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की बेटी कुमारी पूजा के साथ हो रही थी। यहीं यह वाकया हुआ, जो आज चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से बिगड़ गई बात 
ग्रामीणों का कहना है कि सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत साह टोला बड़का गांव के कैलाश महतो के बेटे मुन्ना महतो की शादी सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की बेटी कुमारी पूजा संग तय हुई थी। समय पर बारात दरवाजे लगी। वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होते ही शराब के नशे में धुत दूल्हा दुल्हन के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसे ऐसा करते देख दुल्हन भड़क गई और मंडप में उठकर खड़ी हो गई। दुल्हन ने तुरंत शादी के अगले कार्यक्रम को रोक दिया और दूल्हा के साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के ऐसा कहते ही शादी का माहौल अचानक बदल गया। कई लोगों ने दुल्हन को बहुत समझाने की कोशिश की, जिसका जवाब देते हुए दुल्हन ने कहा कि जो अभी से नशे में हो, ऐसे व्यक्ति के बीच कैसे रिश्ता निभेगा? इसलिए मैं यह निर्णय लेती हूं मुझे इस लड़का के साथ नहीं जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed