फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bravery award may be given to this mother, who saved his son nitish kumar from Crocodile with a stick in bihar

Bihar News : मगरमच्छ ने बच्चे को दबोचा, मगर फिर छोड़कर भागा; किसकी हिम्मत के सामने हारा जानलेवा प्राणी

Fri, 08 Sep 2023 01:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Sep 2023 01:57 PM IST
सार

Bravery Meaning : हिम्मत और बहादुरी से कुछ-न-कुछ अजूबा हो ही जाता है। मगरमच्छ ने एक बच्चे को दबोच लिया था। बच्चे ने आवाज लगाई तो मां दौड़ी आयी। उसने एक डंडे के सहारे मगरमच्छ को न केवल भगा दिया, बल्कि बेटे नीतीश कुमार की जान भी बचा ली।

विज्ञापन
Bravery award may be given to this mother, who saved his son nitish kumar from Crocodile with a stick in bihar
नहर किनारे घास में मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के बगहा में मगरमच्छ के हमले में एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बेतिया के बगहा में मगरमच्छ के हमले में एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। किशोर लौकरिया थाना क्षेत्र के सुगवा बारी गांव निवासी हरी लाल चौहान का बेटा नीतीश कुमार (14) है।

विज्ञापन


खेत से लौटने के क्रम में मगरमच्छ ने किया हमला 
ग्रामीणों का कहना है कि नीतीश कुमार अपनी मां के साथ खेत से काम कर लौट रहा था। तभी सुगवा बारी नहर के किनारे आराम–फरमा रहे मगरमच्छ के ऊपर किशोर का पैर पड़ गया। पैर पड़ते ही मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसके बांह को जकड़ लिया। मगरमच्छ के द्वारा हमला करते ही मां बेटा चीखने चिल्लाने लगे। घटना के समय आसपास कोई नहीं था। फिर नीतीश की मां ने हिम्मत कर अपने हाथों में रखे डंडे से मगरमच्छ के ऊपर लगातार वार करने लगी। अचानक हमला होने से मगरमच्छ बच्चे को छोड़कर गहरे पानी में चला गया। नीतीश तबतक लहुलुहान हो चूका था। मां बेटे की चीखपुकार सुनकर तबतक आसपास के लोग भी जुट गये थे। आनन-फानन में नीतीश की मां और स्थानीय लोगों ने नीतीश कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नीतीश को चिकित्सकों ने अनुमंडलीय अस्पताल बगहा के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Bravery award may be given to this mother, who saved his son nitish kumar from Crocodile with a stick in bihar
चिकित्सक और अपनी मां के साथ नीतीश - फोटो : अमर उजाला

मगरमच्छों के लिए आम आदमियों के लिए वह जगह है रेड जोन
ग्रामीणों का कहना है कि गुरूवार को जहां किशोर पर मगरमच्छ ने हमला किया है, वहां से कुछ ही दूरी पर 30 अगस्त को मगरमच्छ ने एक महिला पर हमला किया था। उस घटना में झरहरवा गांव निवासी ठग चौधरी की पत्नी बदामी देवी (45) गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शाम में वह महिला उस जगह शौच के लिए गई थी। तभी अचानक मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया और उसे खींचते हुए गहरे पानी में लेकर चला गया था। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मगरमच्छ से महिला को छुड़ाया और फिर उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed