फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE3: BPSC changed the date of teacher recruitment exam.bihar news

BPSC TRE3 : बीपीएससी ने बदल दिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख, जानिए अब कब होगा एग्जाम

Wed, 12 Jun 2024 09:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 12 Jun 2024 09:23 PM IST
सार

Bihar : पेपर लीक होने के कारण बीपीएससी ने परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब परीक्षा का आयोजन दोबारा से किया जाएगा। आयोग अब इस परीक्षा में गेस्ट टीचर को भी मौका देगी।

विज्ञापन
BPSC TRE3: BPSC changed the date of teacher recruitment exam.bihar news
BPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि को बीपीएससी ने बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 27 से 29 जून तक होनी थी, लेकिन अब यह परीक्षा 19 से 22 जुलाई के बीच होगी। बीपीएससी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस भर्ती परीक्षा के द्वारा 87 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर बहाली ली जाएगी। आयोग अब इस परीक्षा में गेस्ट टीचर को भी मौका देगी। अतिथि अध्यापकों के आवेदन 4 से 10 जून तक स्वीकार किए गए थे।

विज्ञापन


इस वजह से परीक्षा को किया गया था रद 
तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी की ओर से राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में ली गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण बीपीएससी ने परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब परीक्षा का आयोजन दोबारा से किया जाएगा, जिसके लिए 19 से 22 जुलाई के बीच का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे होगा अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
बीपीएससी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट को निर्धारित समय पर प्रवेश पत्र जारी करेगा। प्रवेश पत्र बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। तीसरे चरण के परीक्षा का आयोजन एक की शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed