फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC exam starts from today, nine centers set up in Patna; The exam will be held in a single shift, Bihar News

BPSC Exam : आज से बीपीएससी परीक्षा शुरू, पटना में नौ सेंटर बनाए गए; एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम

Wed, 03 Jan 2024 09:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 Jan 2024 09:20 AM IST
सार

Bihar News : मुख्य परीक्षा के लिए पटना में 9 सेंटर बनाए गए हैं। यह परीक्षा छह जनवरी तरह चलेगी। इसमें 5 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
BPSC exam starts from today, nine centers set up in Patna; The exam will be held in a single shift, Bihar News
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बुधवार से 69वीं मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में हो रही है। सुबह 11 बजे से 2 बजे परीक्षा चलेगी। मुख्य परीक्षा के लिए पटना में 9 सेंटर बनाए गए हैं। यह परीक्षा छह जनवरी तरह चलेगी। इसमें 5 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। बीपीएससी की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। बीपीएससी की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश को अच्छी तरह पढ़ लें। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में 5299 अभ्यर्थी शामिल हो रहे
बता दें कि 69वीं सीसीई प्रारंभिक में कुल 5299 अभ्यर्थी पास हुए थे। यानी मुख्य परीक्षा में 5299 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। बीपीएससी ने 475 रिक्तियों को भरना है। 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंक यानी कुल मिलाकर 1020 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट 120 अंकों का होगा। यह लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कब किस विषय की है परीक्षा 

  • 3 जनवरी 2024 (बुधवार) को सामान्य हिंदी, 
  • 4 जनवरी 2024 (गुरूवार) को सामान्य अध्ययन ( प्रथम पत्र) 
  • 5 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) 
  • 6 जनवरी 2024 (शनिवार) को निबंध की परीक्षा 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed