{"_id":"5b6298cc4f1c1bac7d8b5e9e","slug":"boys-living-in-the-remand-home-accused-of-making-unnatural-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: रिमांड होम में रह रहे किशोरों से मारपीट, अप्राकृतिक संबंध बनाने का लगाया आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: रिमांड होम में रह रहे किशोरों से मारपीट, अप्राकृतिक संबंध बनाने का लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने के बीच भोजपुर जिला मुख्यालय के आरा स्थित एक रिमांड होम में रहे तीन किशोरों ने अपने साथ रहने वाले सात लड़कों पर मारपीट और अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि आरा नगर थाना अंतर्गत धरहरा इलाके में स्थित उक्त रिमांड होम में रह रहे तीन किशोरों द्वारा इस बारे में अपने साथ रहने वाले सात लडकों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह मामला उस समय प्रकाश में आया, जब कैमूर जिले के रहने वाले दो पीड़ितों की अपने परिवार के सदस्यों से मंगलवार को एक अदालत में मुलाकात हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन लड़कों के शरीर पर मौजूद दाग से मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन यौन शोषण के उनके आरोप के बारे में पुष्टि उनकी मेडिकल जांच कराए जाने पर हो पाएगी।
विज्ञापन