{"_id":"64f5c55a797d55d3f50f5cd2","slug":"bomb-blast-on-running-bike-bihar-police-released-the-person-carrying-explosives-bihar-news-hindi-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : चलती बाइक की डिक्की में ब्लास्ट; चला रहा युवक घायल, लोगों ने पकड़ा फिर इस बात पर पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : चलती बाइक की डिक्की में ब्लास्ट; चला रहा युवक घायल, लोगों ने पकड़ा फिर इस बात पर पुलिस ने छोड़ा
Mon, 04 Sep 2023 05:24 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 04 Sep 2023 05:24 PM IST
सार
Bihar Police : बीच सड़क पर पूरी गति से दौड़ रही बाइक की डिक्की में ब्लास्ट होने की सूचना पर पुलिस चौंक गई। तब तक लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। वह घायल भी था। पुलिस पहुंची भी, लेकिन क्षतिग्रस्त बाइक के साथ उसे जाने दे दिया गया।
विज्ञापन
बाइक की डिक्की में हुआ ब्लास्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में अचानक चलती बाइक की डिक्की में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक सवार वहीं गिर गया। हादसे में बाइक सवार चोटिल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। घटना जिले के साठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप की है।
विज्ञापन
युवक ने बम ले जाने की बात से किया इनकार
हालांकि विस्फोट के बाद आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बाइक चालक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जाने दे दिया। इसके बाद वह अपनी क्षतिग्रस्त बाइक लेकर वहां से निकल पड़ा। इधर, घटना के बाद इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक हाफ पैंट और गंजी में हैं। ग्रामीणों ने उसे घेर लिया है। पूछताछ भी कर रहे हैं। ग्रामीण उससे पूछ रहे हैं कि बाइक में बम लेकर जा रहा था? इसपर युवक ने बम ले जाने की बात से इनकार कर दिया। बाइक के पीछे का हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
छानबीन में जुटी बेतिया पुलिस
मामले में एसपी डी अमरकेस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल की है। घटनास्थल से कुछ बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बाइक के डिक्की में कुछ विस्फोट हुआ था। पुलिसिया जांच में अब तक मालूम चला है कि सूअर मारने के प्रयोग में आने वाला कुछ विस्फोटक सामान था। इस कारण ही ब्लास्ट हुआ है। जिस युवक की बाइक की डिक्की में ब्लास्ट हुआ है, उसकी जानकारी ली जा रही है। कुछ लोगों से मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन