{"_id":"64f87f33b7854fd2290650c7","slug":"boat-accident-today-in-bihar-bodies-of-two-women-and-three-children-recovered-searching-for-missing-in-kamla-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today : बिहार में भीषण नाव हादसा; दो महिलाओं और तीन बच्चों के शव निकाले गए, कमला नदी में खोज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today : बिहार में भीषण नाव हादसा; दो महिलाओं और तीन बच्चों के शव निकाले गए, कमला नदी में खोज जारी
Wed, 06 Sep 2023 07:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 06 Sep 2023 07:01 PM IST
सार
Accident Today : दरभंगा में नाव पलटने से महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई लोग लापता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमला नदी में हुए इस घटना में अब तक दो महिलाओं के शव को निकाला गया है, अन्य की खोज जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कमला नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ जिसमें दो महिला सहित तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि कई लोग अभी लापता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड के झाझरा और गढेहपूरा के बीच शाहपुर चौर में यह बड़ा हादसा हुआ है।
विज्ञापन
नाव से बाजार करने जा रहे थे
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के गढ़ैयपुर से एक नाव पर सवार कुछ लोग चौर होकर झझरा हाट जा रहे थे। चौर में कमला व जीवछ नदी का पानी फैला हुआ है। इस बीच तेज आंधी आई जिससे नाव असंतुलित होकर डगमगाने लगा। नाव को डगमगाता देख नाव में बैठे लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया और इसी आपाधापी में नाव पलट गयी। नाव पलटते ही नाव पर सवार तैरने वाले कई लोग तैरकर अपनी जान बचा लिए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने चार महिलाओं को नदी से बाहर निकाला। उन महिलाओं में दो की मौत हो गई जबकि दो बेहोशी की हालत में हैं। साथ ही इस दुखद घटना में तीन बच्चों की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
इनकी हुई मौत
नाव हादसे में मरने वालो में स्व महावीर यादव की पत्नी जगतारन देवी (45), रामप्रसाद मुखिया की पत्नी फुलपरी देवी (50), रामशंकर यादव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी, राजकिशोर यादव की पुत्री सोनाली कुमारी और बालेश्वर राम की पुत्री सोनिया कुमारी शामिल हैं। ये सभी लड़कियां करीब 12 से 14 वर्ष की हैं।
खबर अपडेट हो रही है....