फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP state president Samrat Chaudhary targeted the grand alliance government, Lok Sabha elections, assembly

Bihar : सम्राट चौधरी बोले- भाजपा ने कई लोगों को कंधे पर बैठाकर सीएम बनाया, 2025 में पहली बार सरकार बनाएगी

Wed, 10 Jan 2024 05:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Jan 2024 05:37 PM IST
सार

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि आप 2024 में 40 की 40 सीट एनडीए को जीता देते हैं तो 2025 में भाजपा पहली बार सरकार बनाने का काम करेगी। 

विज्ञापन
BJP state president Samrat Chaudhary targeted the grand alliance government, Lok Sabha elections, assembly
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से नालंदा के राजगीर स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में बुधवार से दो दिवसीय देश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुगलों ने इस देश को लूटा, सोने की चिड़िया है कहकर मोहम्मद गौरी ने लूटा, इसके बाद अंग्रेज आए उसने 200 वर्षों तक देश को लूटा। लेकिन, देश के प्रधानमंत्री जी ने कहा मेक इन इंडिया बनाओ अब इस देश मे सोने की चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाना है।दुनिया में दहाड़ने का काम करेगा। आज दुनिया में हम दहाड़ रहे हैं। आज सिर्फ एक मालदीव के मंत्री ने कमेंट कर दिया आज देखे तीन-तीन मंत्री को हटाना पड़ गया आज हमारा ऐसा नेतृत्व है। जब तक श्रीमती सोनिया गांधी स्विच नहीं दाबती थी तब तक मनमोहन से कुछ नहीं बोलते थे। 

विज्ञापन


2025 में भाजपा पहली बार सरकार बनाने का काम करेगी
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने कई लोगों को कंधे पर बैठाकर मुख्यमंत्री बनाया है। एक बार भाजपा की सरकार बनाइये मां सीता का भी उसी तरह से भव्य मंदिर बनाने का कार्य किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि आप 2024 में 40 की 40 सीट एनडीए को जीता देते हैं तो 2025 में भाजपा पहली बार सरकार बनाने का काम करेगी। हमलोगों ने कभी कर्पूरी ठाकुर जी को मुख्यमंत्री बनाया था एक बार नहीं बल्कि दो बार, यह लालू जी जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। भाजपा के 39 विधायकों ने समर्थन दिया था तब लालू जी पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। नीतीश जी तो बोल ही नहीं सकते हैं एक बार नहीं बल्कि पांच-पांच बार मुख्यमंत्री बनाने का काम भाजपा ने किया है। और राजनीतिक हैसियत उनकी क्या रही है यह भी बता देता हूं नीतीश कुमार जी ने जॉर्ज साहब जी के नेतृत्व में पार्टी बना, लव कुश समाज के लोगों ने यह पूरी पार्टी की संरचना खड़ी की थी। 1995 में नीतीश कुमार जी जिस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं उसे 6 सीट आई थी और भाजपा को उस चुनाव में भी 41 सीट मिला था। कंधे पर भाजपा ने बैठाकर उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाना है। यह स्पष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन


हमको घर पर शराब चाहिए तो होम डिलीवरी मिल जाएगी
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जब बिहार में घूमते हैं तो वह कहते हैं कि शराबबंदी लागू हमने कर दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि शराबी बनाया किसने। 2005 में बिहार में शराब की कुल 987 दुकान थी और 2016 में जब नीतीश कुमार जी ने फैसला लिया कि हम शराबबंदी करेंगे बिहार में शराब की दुकान है 11000 से अधिक हो गई बिहार के लोगों को शराबी 11 गुना किसने बनाया नीतीश कुमार ने और आज एक बार कोई फोन उठा ले और कह दे कि हमको घर पर शराब चाहिए तो होम डिलीवरी मिल जाएगी। कल तक 11000 दुकान थी और आज लाखों दुकान खुल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed