{"_id":"5fcaab78f68efa596b6fd002","slug":"bjp-raised-questions-on-law-and-order-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कानून व्यवस्था पर भाजपा ने नीतीश सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कानून व्यवस्था पर भाजपा ने नीतीश सरकार को घेरा
Sat, 05 Dec 2020 03:04 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा के इस रुख से सियासी घमासान शुरू हो गया है। इस ब्यान के बाद विपक्ष लगातार हमलावर हैं।
विज्ञापन
विपक्षियों के तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहने के कारण भाजपा सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसी बात कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ही नीतीश कुमार की सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपनी ही सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के कारण विपक्ष हमलावर है तो सत्ता पक्ष सफाई दे रहा है। नई सरकार में इसे भाजपा की दबाव की रणनीति के रूप में भी देखा जाने लगा है ।
विज्ञापन
जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में शुक्रवार को बेतिया से पटना की यात्रा का जिक्र करते हुए लिखा कि रास्ते में पूर्वी चंपारण के सेमरा में जनता ने सड़क जाम कर दिया था।
पता चला कि वहां आए दिन चोरियां हो रही हैं। आज गांव वालों ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन करने पर वह उल्टे गांव वालों को धमकाने लगा कि पुलिस आई तो उन्हें ही गिरफ्तार करेगी।