फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Party filed FIR against BJP MP and BJP MLA, counter FIR against BJP party MLA also in Bihar News Hindi

Bihar News : भाजपा विधायक को पार्टी के ही सांसद-विधायक से जान का खतरा; दूसरे नेता ने पार्टी MLA पर किया केस

Thu, 17 Aug 2023 06:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Aug 2023 06:16 PM IST
सार

BJP Party : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर ही बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। भाजपा के एक विधायक ने पार्टी के ही एक सांसद और विधायक से जान का खतरा बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस विधायक पर केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
BJP Party filed FIR against BJP MP and BJP MLA, counter FIR against BJP party MLA also in Bihar News Hindi
क्रमश: आशोक यादव, मिश्री लाल यादव और मुरारी मोहन झा। (फाइल फोटो।) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव और उनके पुत्र धीरज यादव पर रैयाम थाना में  प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह FIR किसी और ने बल्कि भाजपा नेता राजेंद्र चौपाल करवाया है। अनुशासन की मिशाल देने वाली पार्टी के नेता ने गाली-गलौज और मारपीट का आरोप भाजपा के ही विधायक पर लगा दिया। राजेंद्र चौपाल ने रैयाम थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं बदले में आरोपी विधायक मिश्री लाल यादव ने भी रैयाम थाना में एक FIR दर्ज करवाई। उन्होंने जिन पर आरोप लगाया वह भाजपा के मधुबनी लोकसभा सीट से सांसद अशोक यादव, केवटी विधानसभा से भाजपा के विधायक मुरारी मोहन झा और भाजपा नेता राजेंद्र चौपाल पर खुद की हत्या करने और साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने क्या लगाया आरोप
अलीनगर भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि 2 अगस्त को वे सुबह 7 बजे के करीब टहलने के बाद पचाड़ी चौक पर हरेराम शाह की चाय दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि आप जल्द यहां से भाग जाए। नहीं तो आपको हत्या कर मार देगा। भाड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। जिसके बाद वह इस बात को सुनकर वहां से निकल गए। वही उन्होंने आवेदन में कहा गया है कि 60 से 70 आदमी लाठी, भाला, रिवाल्वर, तलवार के साथ पचाधी चौक पर पहुंच गए और जोर-जोर से गाली देते हुए कहने लगे। कहां भाग गया भाजपा विधायक। आज खोजकर लाओ और हत्या कर देंगे। इसके बाद सभी लोग चाय दुकान के अंदर, पान दुकान के पीछे खोजने लगे। इसी क्रम में राजेंद्र चौपाल एवं राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा महंत ने गाली देते हुए कहा कि खोज कर जान से मार दो। वहीं उन्होंने कहा कि इस साजिश में उनका साथ मधुबनी भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव और भाजपा  के केवटी विधानसभा के विधायक मुरारी मोहन झा और पचाढी के महंत राम उदित दास उर्फ मोनी बाबा ने रची थी। उनका कहना है कि इन्हीं सब के इशारे पर उनकी और उनके बेटे धीरज यादव की हत्या करना चाहते थे।
विज्ञापन


जानिए, भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र चौपाल ने क्या आरोप लगाया
वही रैयाम थाना में ही भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र चौपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि 1 अगस्त को जब मैं दरभंगा से अपने घर लौट रहा था तो समैला चौक पर पहुचा तो देखा कि मिश्रीलाल यादव व उनका पुत्र धीरज यादव खड़े थे और जब इनके सामने से गुजरा तो मिश्रीलाल यादव ने कहा कि देखो राजेन्द्र चौपाल जा रहा है इसका पीछा करो और जान से मार दो। मैं कुछ दूर आगे बढ़ा तो चार चक्का वाहन से मेरा पीछा तो मैं पचाढी पर रुक गया तो देखा कि उस गाड़ी से धीरज यादव और अन्य चार लोग उत्तरकर मेरे साथ गाली गलौज करने करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed