{"_id":"65083034c564d028de0f4105","slug":"bjp-party-answers-cm-nitish-kumar-on-lok-sabha-election-2024-date-and-bihar-assembly-election-date-bjp-news-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : चुनाव की तारीख नीतीश निश्चय पर निर्भर; सीएम ने कहा- जल्द हो सकता है, भाजपा ने कहा- निर्णय वही लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : चुनाव की तारीख नीतीश निश्चय पर निर्भर; सीएम ने कहा- जल्द हो सकता है, भाजपा ने कहा- निर्णय वही लें
Mon, 18 Sep 2023 04:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 18 Sep 2023 04:40 PM IST
सार
Nitish Kumar : विपक्षी एकता के लिए पटना में पहली बैठक कराने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार कह रहे कि केंद्र सरकार जल्द चुनाव करा सकती है। इस बार भाजपा ने इसका जवाब दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव तो नीतीश पर निर्भर है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अबतक कम-से-कम दस बार कह चुके हैं कि केंद्र सरकार कभी भी चुनाव करा सकती है। इस बार उन्होंने एक नई बात बोली। हर बार कहते थे कि विपक्ष को उसी हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। इस बार कहा कि हम तैयार हैं, अगर केंद्र सरकार जल्द भी चुनाव कराती है तो। लेकिन, इस बार भारतीय जनता पार्टी ने जवाब दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निर्भर करता है कि चुनाव कब हों। वह हिम्मत दिखाकर महागठबंधन सरकार से इस्तीफा दें तो चुनाव हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज नीतीश कुमार इस्तीफ दें तो 24 घंटे में बिहार भाजपा चुनाव विधानसभा चुनाव करवाने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव तो शिड्यूल्ड है। 6 महीने में लोस चुनाव होना ही है। अब तो इलेक्शन कमीशन ऑफ तय करना है कि चुनाव की प्रक्रिया कब करना है। प्रधानमंत्री मोदी कह चुके हैं पांच दिन तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र ऐतिहासिक होगा। नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव कराने की राजनीतिक हैसियत दी है। हम उनसे अपील करते हैं कि आप विधानसभा भंग करवाइए। भाजपा इसके लिए तैयार है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश बोले- हमलोग तो हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार में समय से पहले चुनाव के दावे के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो चाहते ही हैं कि देश में समय से पहले चुनाव हो जाए। वो लोग पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं तो जल्दी कराएं न। जितना जल्दी कराएं उतना अच्छा है। हमलोग तो हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। भारत सरकार को अधिकार है कि संसद का चुनाव पहले भी करा सकती है।
विज्ञापन