फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP News : Bihar BJP president Samrat chaudhary team of bjp leader party bearers with vice president

Bihar News : सम्राट चौधरी ने 12 प्रदेश उपाध्यक्षों समेत 38 पदाधिकारियों की घोषणा की, लंबे समय से अटकी थी सूची

Wed, 09 Aug 2023 03:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

BJP Party : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदलने से पहले ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी हुई थी। सम्राट चौधरी के आने के बाद प्रदेश के पदाधिकारियों का नाम तय होना था। अब जाकर यह सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
BJP News : Bihar BJP president Samrat chaudhary team of bjp leader party bearers with vice president
भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग करते प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के पांच महीने बाद सम्राट चौधरी ने अपनी नई टीम बना ली। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले, पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के हस्ताक्षर से जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो चुकी थी। सम्राट को अपनी टीम बनाने में समय लग रहा था, क्योंकि पार्टी के अंदर कई तरह का गतिरोध था। सूची में वह गतिरोध दिख भी जा रहा है। 12 प्रदेश उपाध्यक्षों समेत 38 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, लेकिन इसमें कोई भी विधायक या विधान पार्षद नहीं है। अकेले सम्राट चौधरी ही विधान पार्षद हैं। है। नई टीम में नए चेहरों को शामिल किया गया है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के समय में शामिल किए गए कई माननीय को इस बार जगह नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


इन माननीयों को नहीं मिली नई टीम में जगह
इसमें MLC देवेश कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, MLA संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी को नई प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है। भाजपा सूत्रों की मानें तो संगठन में शीर्ष नेतृत्व ने किसी विधायक या विधान पार्षद को प्रदेश कमेटी में जगह नहीं देने का निर्णय लिया है। इस कारण सम्राट चौधरी ने नई कमेटी की जो घोषणा की है, उसमें माननीयों को जगह नहीं मिली। 
विज्ञापन


सम्राट की नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष
नई प्रदेश कार्यकारिणी में सम्राट चौधरी ने कुल 12 उपाध्यक्ष बनाए हैं। इसमें सिद्धार्थ शंभू, डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, डॉ राजभूषण निषाद,  संजय खंडेलिया और संतोष पाठक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट की नई टीम में 5 महामंत्री
बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में इस बार 5 महामंत्री बनाये गए। इससे पहले बिहार भाजपा में अब तक चार महामंत्री ही बनाये गए थे। इस लिस्ट में शिवेश राम, जग्गनाथ ठाकुर, राजेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, ललन टंडन को शामिल किया गया है। वहीं टीम में 12 प्रदेश मंत्री, एक मुख्यालय प्रभारी, दो सह प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष,  एक कार्यालय मंत्री और दो सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। कुल मिलाकर देखें तो नई कार्यकारिणी में 38 नेताओं को जगह दी गई है। बधाई देते हुए सम्राट चौधरी ने सभी नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत संकल्प से संगठन के निर्माण में नये आयाम स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed