फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MLC Tunna Pandey suspended by bjp over Controversial comments on cm nitish kumar

गिरी गाज: भाजपा विधायक टुन्ना पांडे ने क्यों दिया था सीएम नीतीश कुमार पर विवादित बयान, जानिए पूरा मामला

Fri, 04 Jun 2021 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 04:14 PM IST
सार

भाजपा विधायक टुन्ना पांडे ने मोहम्मद शहाबुदीन की मौत को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। इसके बाद एमएलसी के बयान पर रालोसपा प्रमुख व जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा से शिकायत की।

विज्ञापन
BJP MLC Tunna Pandey suspended by bjp over Controversial comments on cm nitish kumar
संजय जायसवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा के एमएलसी टुन्ना पांडेय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयान देना भारी पड़ गया।  पार्टी ने निलंबित कर दिया है। पार्टी की अनुशासन समिति ने गुरुवार को बयान देने को लेकर नोटिस जारी किया था।  एमएसली टुन्ना पांडे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किया था।  

विज्ञापन


भाजाप एमएलसी के बयान से नाराज जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से शिकायत की थी। कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा था कि यह बयान आप तक भी पहुंच ही रहा होगा संजय जायसवाल जी। ऐसा बयान अगर किसी जद(यू) के नेता ने भाजपा या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो......अबतक.........!
विज्ञापन


एमएलसी टुन्ना पांडे ने दिया था ये बयान
दरअसल, पिछले दिनों एमएलसी टुन्ना पांडे ने कहा था, " अभी सिक्किम से एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का शव बिहार लाया जा सकता है तो  4 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे शहाबुदीन का शव दिल्ली से बिहार क्यों नहीं लाया जा सकता था। शहाबुद्दीन के साथ नीतीश कुमार ने गलत किया और इसका उन्हें पाप लगेगा। " बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडे ने कहा था कि मोहम्मद शहाबुद्दीन को सच बोलने की सजा मिली। उन्होंने कहा था नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। यही सच बोलने की उन्हें सजा मिली। टुन्ना पांडे ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने जो कहा सच ही कहा, इस बार के हुए विधानसभा चुनाव में भी जनता ने अपना मत तेजस्वी यादव को दिया था,  लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के बयान के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
टुन्ना पांडे के बयान के बाद गठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भाजपा और जदयू के बीच तल्खी बढ़ गई। जदयू नेता और एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने तीखा हमला बोला था। उसके बाद भाजपा ने टुन्ना पांडे के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed