फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader told new state president Samrat Chaudhary to be Yogi Adityanath of Bihar

Bihar Politics : भाजपा नेता ने नए प्रदेश अध्यक्ष को बताया "बिहार का योगी", लिखा- आ गया सम्राट भैया...

Tue, 28 Mar 2023 05:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 28 Mar 2023 05:19 PM IST
सार

Bihar: बिहार में सियासी पारा फिर से चढ़ने लगा है। इस बार वजह हैं भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। दरअसल, उनके समर्थक ने उन्हें बिहार का योगी बताकर पटना में पोस्टर लगवा दिया।

विज्ञापन
BJP leader told new state president Samrat Chaudhary to be Yogi Adityanath of Bihar
सम्राट चौधरी का यह पोस्टर चर्चा में है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में सियासी पारा फिर से चढ़ने लगा है। इस बार वजह हैं भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। दरअसल, उनके समर्थक ने उन्हें बिहार का योगी बताकर पटना में पोस्टर लगवा दिया। इसमें लिखा है बिहार का योगी, आ गया सम्राट भैया...1 अन्ने (अणे) मार्ग खाली करो, खाली करो। पोस्टर की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इधर, इस पोस्टर के बाद जदयू नेता तंज कस रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा पर शनि की साढ़े साती सवार है। इसलिए आजकल भाजपा नेता ऐसा पोस्टर लगा रहे हैं। बिहार की जनता इसका जवाब 2024 के चुनाव में जरूर देगी।  
विज्ञापन


इस पोस्टर को आधिकारिक नहीं माना जा रहा
इस मामले में भाजपा के शीर्ष नेताओं का बयान सामने नहीं आया है। इसलिए इस पोस्टर को आधिकारिक नहीं माना जा रहा है। हालांकि, इस पोस्टर पर जिस निवेदक (लव कुमार सिंह 'रूद्र') की तस्वीर दिख रही है, वह खुद को बिहार भाजपा के नेता बता रहे हैं। हालांकि, बिहार भाजपा की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले- मैं एक सवाल कार्यकर्ता
गुरुवार को सम्राट चौधरी पटना पहुंचे थे। पटना में उनका भव्य स्वागत किया गया था। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विधायक दल की बैठक की। बैठक के बाद 'अमर उजाला' ने उनसे बातचीत की। तब  उन्होंने कहा था कि बिहार में मैदान खाली है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव का कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने दावा किया था कि बिहार में भाजपा का कमल खिलेगा। आगामी लोकसभी चुनाव में भाजपा बिहार में 40 के 40 सीट जीतेगी। मुख्यमंत्री पद को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। भाजपा में किसी पद का दायित्व किसे दिया जाए, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed