{"_id":"6329e62173c33339ea523653","slug":"bjp-leader-sushil-modi-says-received-death-threat-from-person-claiming-to-be-tmc-leader-from-west-bengal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखने वाले ने खुद को बंगाल टीएमसी का नेता बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखने वाले ने खुद को बंगाल टीएमसी का नेता बताया
Tue, 20 Sep 2022 09:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:41 PM IST
सार
सुशील मोदी ने इस सिलसिले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पटना एसएसपी को वह पत्र भी दिया है, जिसके जरिए उन्हें धमकी भेजी गई थी।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मोदी ने कहा कि धमकी देने वाला खुद को बंगाल का टीएमसी नेता बता रहा था।
सुशील मोदी ने इस सिलसिले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पटना एसएसपी को वह पत्र भी दिया है, जिसके जरिए उन्हें धमकी भेजी गई थी। भाजपा नेता के मुताबिक, चिट्ठी भेजने वाले ने खुद का नाम चंपा सोमे लिखा है और खुद को पूर्व बर्धमान का रहने वाला बताया।
इस चिट्ठी में कहा गया है, "मैं आपको सूचना देता हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बनेंगी। ममता बनर्जी-नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं तुम्हें मार दूंगा।" सुशील मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी साझा किया। इसमें उन्होंने चिट्ठी में लिखी बातें साझा कीं।
विज्ञापन
भाजपा नेता के मुताबिक, उन्हें यह चिट्ठी स्पीड पोस्ट से भेजी गई। इस बीच पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने कहा कि उन्हें इस बारे में सुशील मोदी से शिकायत मिली है। मामले में एफआईआर दायर कर जांच शुरू कर दी गई है।