फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Giriraj Singh took jibe at Nitish Kumar and Lalu Yadav's meeting with Congress Sonia Gandhi

Lalu-Nitish Meets Sonia: पलटू राम को भगा दिया...नीतीश-लालू की सोनिया गांधी से मुलाकात पर गिरिराज का तंज

Mon, 26 Sep 2022 08:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 08:45 AM IST
सार

विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर नीतीश-लालू यादव के साथ बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
BJP Giriraj Singh took jibe at Nitish Kumar and Lalu Yadav's meeting with Congress Sonia Gandhi
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विपक्षी एकता को मजबूत करन के लिए रविवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। अब इस मुलाकात पर भाजपा ने निशाना साधा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दोनों नेताओं की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "सुनने में आया है कि सोनिया गांधी जी ने पलटू राम को दुत्कार के भगा दिया।"
विज्ञापन


सुशील मोदी ने भी खड़े किए सवाल
वहीं, भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी विपक्षी एकता और कांग्रेस सुप्रीमो से नीतीश-लालू की मुलाकात पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, क्या नीतीश कुमार कांग्रेस और केजरीवाल को एक साथ बैठा सकते हैं? क्या वे ओपी चौटाला और कांग्रेस को एक साथ कर सकते हैं? क्या केरल के अंदर सीपीएम और कांग्रेस को एक साथ बैठा सकते हैं? उन्होंने आगे कहा, अलग-अलग दलों का अपना अलग-अलग स्वार्थ है। हर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं, नीतीश कुमार चाह कर भी सभी दलों को एक नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लालू बोले- देश को बचाना है तो...
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लालू यादव मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, हमने भाजपा को बिहार से विदा कर दिया है। अब देश से उनकी विदाई की बारी है। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है, तो भाजपा को हटाना है। उसके लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। हमारी सोनिया गांधी से बातचीत हुई है। कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद उन्होंने हमें 10-12 दिनों के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है।


महत्वपूर्ण है यह बैठक
विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। अगस्त में बिहार में नई सरकार बनाने के लिए भाजपा से नाता तोड़ने और राजद-कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद से नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed