{"_id":"5fc112ed3c4e1a1c591d16ba","slug":"bjp-chooses-sushil-kumar-modi-for-the-rajya-sabha-by-election-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाया
Fri, 27 Nov 2020 08:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 27 Nov 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को प्रत्याशी चुना है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली है। बता दें कि 14 दिसंबर को राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होना है। तीन दिसंबर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, सुशील मोदी का राज्यसभा में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में सुशील मोदी कई दशकों से सक्रिय हैं। पिछले 15 सालों से वो लगातार बिहार के उपमुख्यमंत्री थे और एमएलसी भी हैं। वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया। मालूम हो कि रामविलास पासवान भाजपा और जदयू के सहयोग से 2019 में निर्विरोध चुने गए थे। इस सीट का कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक है। बिहार से ऊपरी सदन के सदस्य पासवान का इसी आठ अक्तूबर को निधन हो गया था।
विज्ञापन