फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike rider hit a person returning home after closing his shop in Bettiah, died during treatment; two arrested

Bihar News: दुकान बंद कर घर लौट रहे शख्स को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; दो गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Jun 2023 05:59 PM IST
सार

मनुआपुल प्रभारी थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बाइक चालक शिवनारायण मुखिया और बाइक सवार मुकेश मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों ने लौरिया से घर लौटने के दौरान गुरवलिया चौक पर नरेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Bike rider hit a person returning home after closing his shop in Bettiah, died during treatment; two arrested
अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम दवा की दुकान बंद कर घर लौट रहे नरेंद्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया था। मृतक की पहचान सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया टोला गांव निवासी माधव तिवारी के बेटे नरेंद्र कुमार तिवारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना मनुआपुल ओपी थाना क्षेत्र के गुरवलिया चौक के पास घटी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नरेंद्र सोमवार शाम अपना दवा की दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान लौरिया से बेतिया की तरफ जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मनुआपुल ओपी थाना पुलिस ने इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह नरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन



मृतक नरेंद्र कुमार तिवारी

मृतक के परिजनों के अनुसार नरेंद्र के 18 साल और 15 साल के दो बेटे हैं। नरेंद्र की पत्नी की मौत दो साल पहले हो चुकी है। दोनों बेटों का पालन-पोषण नरेंद्र ही करता था। अचानक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो जाने के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन्हें देखने वाला अब घर में कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनुआपुल प्रभारी थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बाइक चालक शिवनारायण मुखिया और बाइक सवार मुकेश मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों ने लौरिया से घर लौटने के दौरान गुरवलिया चौक पर नरेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगाही बाघमरपुर बिन टोली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed