{"_id":"65fd310d9a452222d1092f5c","slug":"bihar-youth-who-came-to-in-laws-house-in-begusarai-dies-under-suspicious-circumstances-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Fri, 22 Mar 2024 12:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:49 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय जिले में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव के रहने वाले चुन्नू सदा का पुत्र संदीप सदा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि संदीप सदा मुंबई में मजदूरी का काम करता था। दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। घर लौटने के बाद वह अपने ससुराल पत्नी से मिलने के लिए पसोपुर गांव गया था। उन्होंने बताया है कि मृतक संदीप सदा की पत्नी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया है कि ससुराल में ही संदीप सदा की पत्नी और प्रेमी के साथ मिलकर गले में फंदा लगाकर संदीप सदा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि संदीप सदा की मौत हो गई। आनन-फानन में जब परिजन संदीप सदा के ससुराल पहुंचे थे। सभी ससुराल के लोग घर से फरार थे और मृत अवस्था में संदीप सदा वहीं पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया है कि संदिग्ध अवस्था में ससुराल आए एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि युवक के गले पर निशान है। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
बेगूसराय में सड़क हादसा
बेगूसराय में ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि कार चालक हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में कार चालक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेवपुर कमाल चौक के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सुपौल जिला के सुपौल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के रहने वाले आशुतोष कुमार झा के रूप में की गई है। जबकि घायल कार चालक की पहचान सुरेश मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशुतोष कुमार और सुरेश मंडल सुपौल से अपने चार चक्का वाहन से किसी काम के लिए पटना बीती रात जा रहे थे। तभी साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेवपुर कमाल चौक के पास ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गया। इस हादसे में कार पर सवार आशुतोष कुमार झा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक सुरेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं, इस मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आशुतोष कुमार झा प्राइवेट अकाउंटेंट थे।