{"_id":"679db18eba02454156039ff2","slug":"bihar-youth-shot-in-sonpur-condition-critical-was-returning-home-with-a-friend-criminals-started-looting-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सोनपुर में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर; दोस्त के साथ घर लौट रहा था, रास्ते में लूटपाट करने लगे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सोनपुर में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर; दोस्त के साथ घर लौट रहा था, रास्ते में लूटपाट करने लगे अपराधी
Sat, 01 Feb 2025 11:00 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:00 AM IST
सार
विशाल ने बताया कि विष्णु मुझे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी बीच अपराधियों ने हमलोगों ने घेर लिया। विरोध करने पर विष्णु को गोली मारकर गोली मार दी। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनपुर में अपराधियों के द्वारा एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। बताया गया है कि दो दोस्त जो ट्रक चलाने का काम करते हैं। वह छपरा से पटना जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने सोनपुर में घेर कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगा। लेकिन, दोनों युवक द्वारा इसका विरोध किया गया। इसके बाद अपराधियों ने युवक पर गोली चला दी और युवक को मुंह में गोली लग गई। घायल की पहचान नवादा जिले के रहने वाले विष्णु के रूप में हुआ है। उनके साथ मौजूद दोस्त की पहचान कोलकाता निवासी विशाल पांडे के रूप में हुआ।
विज्ञापन
वहीं घायल स्थिति में युवक को उसके दोस्त ने हाजीपुर पहुंचाया। दोनों ट्रक पर लिफ्ट लेकर अस्पताल जा रहे थे। हाजीपुर पुरानी गंडक पुल से लेकर बीएसएनल गोलंबर तक जाम होने की वजह से ट्रक ड्राइवर ने घायल को और उसके दोस्त को नया गंडक पुल पार करने के बाद उतार दिया है। इसके बाद विशाल पांडे, विष्णु को अपने कंधे पर लेकर अनजान पीर की तरफ बढ़ा। कुछ देर बाद उसने पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस की मदद से घायल विष्णु को हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विशाल ने बताया कि विष्णु मुझे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी बीच अपराधियों ने हमलोगों ने घेर लिया। विरोध करने पर विष्णु को गोली मारकर गोली मार दी। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहना है कि लूटपाट के दौरान गोलीबारी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन