{"_id":"657054989427cd57760e96f9","slug":"bihar-youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-wife-of-deceased-made-this-allegation-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत; ग्रामीणों ने जाम की सड़क, मृतक की पत्नी ने लगाए यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत; ग्रामीणों ने जाम की सड़क, मृतक की पत्नी ने लगाए यह आरोप
Wed, 06 Dec 2023 04:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:32 PM IST
सार
Bihar Police: मधेपुरा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी ने जो आरोप लगाए हैं पुलिस ने उसे नकार दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि तेज रफ्तार से बाइक चलाने के कारण युवक दुर्घटना का शिकार हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझाया और मामले की जानकारी ली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के रुपौली वार्ड-2 निवासी रामसागर चौहान के बेटे नरेश कुमार (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मृतक नरेश चौहान अपने गांव से कुछ दूरी पर गेहूं पिसवाने गया था। इसी दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। गश्ती कर रही पुलिस की गाड़ी ने उसे JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, नरेश चौहान की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बुढ़ावे में NH-106 पर शव रखकर आक्रोश जताया। मृतक की पत्नी मंजू देवी का आरोप है कि उसके पति नरेश चौहान गेहूं पिसवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 112 टीम ने उसका पीछा किया, जिससे घबरा कर वह भागने लगा। भागने के दौरान कमरगामा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। लोगों की मांग है कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिया जाय और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
रोड जाम की सूचना पर पहुंची सिंहेश्वर थाना पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। साढ़े 11 बजे तक सड़क जाम जारी था। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि पुलिस की गाड़ी नरेश चौहान का पीछा नहीं कर रही थी। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि तेज रफ्तार से बाइक चलाने के कारण वह दुर्घटना का शिकार हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन