फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth dies in accident in Begusarai, condition of five is critical; Collision between truck and Scorpio

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर; ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भिड़ंत के बाद हुआ ऐसा

Sun, 29 Sep 2024 04:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Sep 2024 04:36 PM IST
सार

थानेदार ने बताया है कि स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Bihar: Youth dies in accident in Begusarai, condition of five is critical; Collision between truck and Scorpio
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कार्पियो चालक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य थे। वहीं चालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर के समीप की है।

विज्ञापन


स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई
मृतक चालक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले गंगा रावत का पुत्र गुड्डू कुमार रावत के रूप में हुई है। जबकि घायल सभी व्यक्ति की पहचान सौरभ कुमार, प्रेम प्रभाकर, कोमल कुमारी,अर्पणा कुमारी, राजीव कुमार, के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बिशनपुर से सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपने घर रोसरा जा रहे थे। तभी तारा बरियारपुर के पास हादसा हुआ। ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


गाड़ी पर सवार पांच लोगों की हालत गंभीर
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी। खोदावंदपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानेदार ने बताया है कि स्कॉर्पियो और ट्रक में जबरदस्त आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed