फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: young man set up a stall at intersection near police station and sold liquor for hours in Sitamarhi

Bihar: कमाल है! युवक ने थाने के पास चौराहे पर स्टाल लगाकर घंटों बेची शराब; कुछ भी बताने से बच रही पुलिस

Mon, 01 Jan 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jan 2024 07:03 PM IST
सार

Liquor Sold On Stall: सीतामढ़ी में बाजार में चौराहे पर एक युवक घंटों तक ठेला लगाकर शराब बेचता रहा। जबिक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना है, लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं लगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: young man set up a stall at intersection near police station and sold liquor for hours in Sitamarhi
ठेले पर शराब बेचता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शराबबंदी वाले बिहार के सीतामढ़ी में नए साल पर शराब बेचने का एक अनोखा अंदाज देखा गया है। जहां एक युवक नए साल पर शराब का स्टाल लगाकर ठेले पर शराब बेचते नजर आया। शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते हुए युवक ने पुलिस को खुली चुनौती दे बीच चौराहे पर शराब का स्टाल लगाया। फिर सब्जी बाजार की तरह नए साल का ऑफर देते हुए सौ रुपए में नेपाली सोंफी शराब बेचता दिखा। मामला सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक का है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बैरगनिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर उक्त युवक ठेले पर शराब को सजा कर रखे हुआ था और सब्जी बाजार की तरह चिल्ला-चिल्ला कर सौ रुपये में नेपाली सौंफी शराब बेच रहा था। जबकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बैरगनिया थाना स्थित है। वहीं, करीब दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल बॉर्डर भी है, जहां 24 घंटे एसएसबी सुरक्षा में तैनात रहती है। खास बात तो यह है कि हजारों की भीड़ के बीच मुख्य चौराहे पर युवक घंटों तक शराब बेचता रहा। इसके बावजूद इसकी भनक न तो पुलिस को लगी और न ही मद्य निषेध विभाग को कुछ पता चला।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा शराब बेच रहे युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी गई, जो वायरल हो गई। इसके बाद किसी स्थानीय युवक के द्वारा इसकी शिकायत बैरगनिया थाना में की गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक पुलिस के आने की भनक लगते ही युवक मौके से शराब लेकर फरार भी हो गया। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है और इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed