फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Young man murdered in Sitamarhi, friends conspired and killed him by stabbing him with a sharp weapon.

Bihar News : सीतामढ़ी में युवक की हत्या, दोस्तों ने साजिश कर बुलाया, धारदार हथियार से वारकर मार डाला

Thu, 23 Nov 2023 09:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Nov 2023 09:45 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि दोस्तों ने साजिश कर बुलाया और शराब पिलाई। सिर पर कई बार वार कर दिया। इसके बाद युवक के पिता को फोन कर युवक के एक्सीडेंट होने की सूचना दी।

विज्ञापन
Bihar: Young man murdered in Sitamarhi, friends conspired and killed him by stabbing him with a sharp weapon.
जीतू कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढी में युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उसके दोस्तों ने दी है। दोस्तों ने उसे साजिश कर बुलाया, इसके बाद धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। इतना नहीं घटना के बाद इनलोगों ने युवक के पिता को फोन कर कहा कि जीतू का एक्सीडेंट हो गया है। उसकी हालत गंभीर है। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। बुधवार के देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी मदन प्रसाद के पुत्र जीतू कुमार के रूप में की गयी है। 

विज्ञापन


दोस्त की ममेरी बहन से प्रेम करता था जीतू
परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम में जीतू को उसके दोस्त उसे घूमाने के बहाने पुनौरा मंदिर ले गए थे। फोन कर हादसे की सूचना दी। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल ले गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उसे ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पटना में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि इंटर के छात्र जीतू अपने पड़ोस की ही एक दोस्त की ममेरी बहन से प्रेम करता था। इसको लेकर कई बार उसके परिवार में शिकायत भी की गई थी। दो माह पूर्व सामाजिक स्तर पर मामले को लेकर पंचायती भी हुई थी। जिसमें युवक और उसकी प्रेमिका को एक दूसरे से बात करने के लिए सख्त रूप से मना किया गया था। बावजूद इसके दोनों एक दूसरे से बात करते थे। 

विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया
मृत युवक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया की इससे नाराज प्रेमिका का भाई राकेश मिश्रा उर्फ बिट्टू के पुत्र किशलय आयुष, रिशु कुमार, किशोरी प्रसाद के पुत्र भरत कुमार एवं सन्नी कुमार ने साजिश के तहत उसे बुलाकर पुनौरा ले गये। जहां उसे शराब पिलाकर नशे की हालत में सिर पर कई बार वार कर दिया। इसके बाद युवक के पिता को फोन कर युवक के एक्सीडेंट होने की सूचना दी। मामले में पुनौरा थाना प्रभारी रामनिवास कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed