{"_id":"66828ef555aa8f3f21001e20","slug":"bihar-woman-raped-in-vaishali-miscreants-who-came-to-steal-committed-the-crime-bihar-police-investigation-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : चोरी करने पहुंचे बदमाश ने की हैवानियत, कीमती सामान हाथ नहीं लगा तो महिला को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : चोरी करने पहुंचे बदमाश ने की हैवानियत, कीमती सामान हाथ नहीं लगा तो महिला को बनाया हवस का शिकार
Mon, 01 Jul 2024 04:41 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:41 PM IST
सार
वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सोमवार सुबह हरलोचपुर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने महिला को अपना हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना हरिलोचनपुर थाना क्षेत्र की है। अज्ञात चोरों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। पीड़ित महिला को पुलिस अपने मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
हाथ-पैर बांधकर महिला के साथ किया गंदा काम
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात चोरी करने घर में घुसा था। उसने लॉकर समेत अन्य चीजों को खंगाला लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद जब मेरी नींद खुली तो मैं चोर को देख सहम गई। इसके बाद उसने जेवरात को खोजने की कोशिश की। लेकिन, जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो वह महिला के साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया था चोर ने उसका हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी कर फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वैशाली एसपी बोले- विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है
वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सोमवार सुबह हरलोचपुर थाना में एक मामला प्रतिवेदित हुआ है। महिला द्वारा पुलिस से शिकायत किया गया है कि एक व्यक्ति द्वारा उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर महुआ एसडीपीओ को भी भेजा गया है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि चोरी करने की नीयत से घर में घुसे चोर ने उसका बलात्कार किया है। महिला का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन