{"_id":"5da278a28ebc3e01506efb25","slug":"bihar-woman-given-triple-talaq-for-not-becoming-modern","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : 'आधुनिक महिला' बनने से किया इनकार तो पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : 'आधुनिक महिला' बनने से किया इनकार तो पति ने दिया तीन तलाक
Sun, 13 Oct 2019 06:41 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Oct 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी पटना में नूरी फातिमा नामक महिला ने दावा किया है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने 'आधुनिक' महिला बनने और शराब पीने व आधुनिक कपड़े पहनने से मना कर दिया।
विज्ञापन
नूरी ने कहा, 'इमरान मुस्तफा से मेरी शादी साल 2015 में हुई थी और शादी के कुछ दिनों बाद हम दिल्ली आ गए थे। कुछ महीने बाद, उन्होंने मुझसे शहर की अन्य आधुनिक लड़कियों की तरह बनने को कहा, वो चाहता था कि मैं छोटे कपड़े पहनूं, नाईट पार्टी में जाऊं और शराब का सेवन करूं। मैंने मना किया तो वह रोजाना ही मुझे पीटता था।'
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया, 'कई सालों तक मुझे प्रताड़ित करने के बाद कुछ दिन पहले उसने मुझे घर छोड़ने के लिए कहा और जब मैंने इससे मना किया तो उसने मुझे तीन तलाक दे दिया।' पीड़िता ने राज्य महिला आयोग से भी संपर्क किया। आयोग ने उसके पति को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
बिहार राज्य महिला आयोग की चेयरमैन दिलमणि मिश्रा ने कहा, 'महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था और दो बार उसने उसका गर्भपात भी कराया। हमने मामले का संज्ञान लिया है। एक सितंबर को उसके पति ने तीन तलाक दिया था। हमने उसके पति को नोटिस जारी किया है और हम उसे बुलाएंगे।'
बता दें कि इसी साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक अगस्त को ट्रिपल तलाक बिल को मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद तीन तलाक देना कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आ गया था। इसके लिए तीन साल की सजा का प्रवधान है।