फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman Dies in Road Accident in Madhepura, Collision Between Car and Bike; Four Injured Including Girl

Bihar News: मधेपुरा में सड़क हादसे में महिला की मौत, कार और बाइक में हुई टक्कर; बच्ची समेत चार घायल

Sun, 13 Oct 2024 10:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 13 Oct 2024 10:04 AM IST
सार

घटना से आक्रोशित लोगों ने कमारगामा में वीरपुर-उदाकिशुनगंज एनएच-106 को जाम कर दिया। सिंहेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Woman Dies in Road Accident in Madhepura, Collision Between Car and Bike; Four Injured Including Girl
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में कार और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल की मासूम बच्ची समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कमरगामा चेकपोस्ट के पास NH-106 पर रात करीब 10 बजे हुई।

विज्ञापन


घटना के बाद फरार हो गया कार सवार
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तरैया वार्ड छह निवासी दिलीप शर्मा अपनी पत्नी अनिता देवी और डेढ़ साल की बच्ची को सिरसिया से मेला दिखाकर अपने गांव तरैया लौट रहे थे। इसी दौरान कमरगामा चेकपोस्ट के पास श्यामनगर तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में महिला अनिता देवी (25) की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पति दिलीप शर्मा, उनकी बेटी प्रिया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद कार सवार लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम
वहीं दूसरी तरफ घटना से आक्रोशित लोगों ने कमारगामा में वीरपुर-उदाकिशुनगंज एनएच-106 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है। जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कार और बाइक को जप्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed