फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: with Maharashtra and Jharkhand election dates, four seats of bihar assembly bye election dates by eci

Election 2024: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव का एलान; आयोग ने कर दी मतदान की तारीख की घोषणा

Tue, 15 Oct 2024 03:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 15 Oct 2024 03:53 PM IST
सार

Bihar News: आज निर्वाचन आयोग की टीम तारीख की घोषणा भी कर सकती है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए और महागठबंधन के नेता उपचुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। 

 

विज्ञापन
Bihar: with Maharashtra and Jharkhand election dates, four seats of bihar assembly bye election dates by eci
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आज निर्वाचन आयोग की मतदान और मतगणना की तारीख की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव के 18 अक्टूबर अधिसूचना जारी होगी। वहीं 25 अक्टूबर तक नॉमिनेशन दाखिल किया जा सकता है। 28 अक्टूबर तक नामांकन की जांच होगी।  30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


बिहार में चार विधायकों ने इस बार लोकसभा चुनाव बाजी मारी थी। वह जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। इस कारण तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमाजगंज सीट खाली हो गई है। अब इन सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए और महागठबंधन के नेता तैयारी में जुट गए हैं। सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इन चार दिग्गजों के सांसद बनने के बाद खाली हुई यह सीटें
बता दें कि 2020 में तरारी सीट से विधायक चुने गए भाकपा माले के सुदामा प्रसाद अब आरा लोकसभा सीट से सांसद बन चुके हैं। वहीं रामगढ़ विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह बक्सर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इधर, जहानाबाद के सांसद बने राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता सुरेंद्र यादव ने 2020 में बेलागंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इमामगंज सीट की बात करें तो यहां से 2020 में पूर्व उपमुख्यंत्री जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव जीत हासिल की थी। वह अब गया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। अब इन सीटों पर चुनाव होना है। अब देखना होगा कि एनडीए और महागठबंधन के किस दल के किस नेता टिकट मिलता है। राजनीतिक पंडित कहते हैं चारों सीटों पर सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 
   
बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
विधानसभा सीट     उपचुनाव का कारण
तरारी  भाकपा माले विधायक सुदामा प्रसाद के सांसद बनने से सीट खाली हुई
रामगढ़ राजद विधायक सुधाकर सिंह के सांसद बनने से सीट खाली हुई
बेलागंज  राजद विधायक सुरेंद्र यादव के सांसद बनने से सीट खाली हुई
इमामगंज  हम विधायक जीतन राम मांझी के सांसद बनने से सीट खाली हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed