फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: When JDU MLA supported BJP in Nagaland, Lalan Singh got angry, said - BJP people are engaged in this wo

Bihar : नगालैंड में JDU विधायक ने BJP को समर्थन दिया तो भड़के ललन सिंह, बोले- भाजपाई इसी काम में लगे हैं

Thu, 09 Mar 2023 06:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 Mar 2023 06:40 PM IST
सार

Bihar: नागालैंड में JDU उम्मीदवार के BJP को समर्थन देने की घोषणा के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि यह घटना घोर निंदनीय है। पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
Bihar: When JDU MLA supported BJP in Nagaland, Lalan Singh got angry, said - BJP people are engaged in this wo
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागालैंड में JDU उम्मीदवार के BJP को समर्थन देने की घोषणा के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि यह घटना घोर निंदनीय है। पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। JDU के विधायक का  BJP सरकार को समर्थन देना आपत्तिजनक था। इसे घोर अनुशासनहीनता कहा जाएगा। इसीलिए प्रदेश इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। BJP के लोग इसी काम में लगे रहते हैं। इससे पहले भी अन्य राज्य में हमारे लोग जीते थे, इसी तरह से उनको भी अपने साथ कर लिया था। इससे पहले मणिपुर और अरुणाचल में BJP ने छल किया था। 

विज्ञापन


किसी भी कीमत पर BJP का समर्थन नहीं
ललन सिंह ने आरोप लगाया कि BJP जनता की आवाज को दबा रही है। मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है उस पर चाबुक चला रही है। हमलोग किसी भी कीमत पर कहीं भी BJP का समर्थन नहीं करेंगे। महाराष्ट्र मध्यप्रदेश में क्या-क्या हुआ? वह सब जानते हैं। यह लोग बिहार में भी यही करना चाह रहे थे लेकिन हम लोग सचेत होकर कदम उठा लिया। ललन सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने विरोधियों की आवाज को कैसे बंद किया जाए, उसी काम में लगे हैं। 
विज्ञापन


कुछ लोग अफवाह फैलाने का काम करते हैं
अपने पालतू तोते का इस्तेमाल करते हैं और उनकी आवाज को बंद करते हैं। आज सरकारी एजेंसियों का गलत उपयोग किया जा रहा है। ललन सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर बिहार-तमिलनाडु के बीच पूरी तरह से तनाव पैदा करने की कोशिश की। जांच में कुछ नहीं निकला ही नहीं। कौन-कौन लोग गिरफ्तार हुए यह सब जानते हैं। कुछ लोग अफवाह फैलाने का काम करते हैं। जनता सब देख रही है। 2024 में जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed