फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: When he protested after seeing liquor buried in his land, he was beaten to death, police silent

Bihar : अपनी जमीन में शराब गड़ा देख विरोध किया तो पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस मौन

Fri, 03 Feb 2023 05:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

आरा में शराब को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज स्थित कनक ईट भट्टा के समीप की है। 

विज्ञापन
Bihar: When he protested after seeing liquor buried in his land, he was beaten to death, police silent
अपनी जमीन में शराब गड़ा देख विरोध किया तो पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस मौन - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

आरा में पूर्व के विवाद को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां मृतक के परिजनों द्वारा गांव के ही कुछ लोगों पर शराब को लेकर हुई पूर्व के विवाद में उनकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज स्थित कनक ईट भट्टा के समीप की है। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सनेया गांव निवासी स्वर्गीय अनंत सिंह के 45 वर्षीय पुत्र चंदीप सिंह हैं। चंदीप सिंह पेशे से किसान थे। 

विज्ञापन


मृतक के जमीन में शराब रखने और बेचने का है आरोप 
चंदीप सिंह का गांव के ही केदार यादव, विशेश्वर यादव, कमलेश यादव सहित 4 लोगों से पूर्व का विवाद चला रहा था। मृतक के परिजनों का कहना है कि ये चारों आरोपी चंदीप सिंह के खेत में अवैध शराब को छुपाकर बिक्री किया करते थे। जिसका चंदीप सिंह और उनके परिजनों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसको लेकर पहले भी मृतक और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट हुई थी। गुरूवार की रात चंदीप सिंह अपने घर से शौच के लिए गए हुए थे। तभी नामजद लोगों ने घेर कर उनकी पीट पीट कर हत्या कर दी ।
विज्ञापन


पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी 
मृतक के परिजनों के अनुसार गांव के इन 4 लोगों द्वारा उनके खेत में शराब रखकर खरीद बिक्री किया जा रहा था.जहां उन लोगों द्वारा विरोध करने पर मारपीट भी की गई थी और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जब वो गुरूवार की रात शौच के लिए घर से बाहर गए थे, इसी दौरान उन लोगों द्वारा चंदीप की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाना प्रभारी विलास पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में जगदीशपुर थाना प्रभारी विलास पासवान का कहन है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है ।.लेकिन रात्रि में सूचना मिलने के बाद हम लोग ईट भट्ठा पर पहुंचे तो वहां चांदीप सिंह मृत पड़े हुए थे । थाना प्रभारी से मृतक के परिजनों का शराब मामले को लेकर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाए जाने की बात पूछने पर  थानाध्यक्ष का कहना है कि इस तरह की बातें अभी फिलहाल संज्ञान में नहीं आई हैं । अगर परिजन लिखित आवेदन देते हैं तब इस बिंदु पर भी जांच की जाएगी और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed