{"_id":"652e79d1be3653ab2a09d34d","slug":"bihar-what-is-being-written-on-social-media-for-vaishali-police-on-encounter-know-common-people-opinion-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एनकाउंटर पर वैशाली पुलिस के लिए क्या लिखा जा रहा सोशल मीडिया पर; आम लोगों की राय जानिए यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एनकाउंटर पर वैशाली पुलिस के लिए क्या लिखा जा रहा सोशल मीडिया पर; आम लोगों की राय जानिए यहां
Tue, 17 Oct 2023 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:41 PM IST
सार
Vaishali Police Encounter: वैशाली में हुए में अपराधियों के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर लोग वैशाली पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही वे योगी मॉडल से तुलना कर रहे हैं। वैसे एनकाउंटर को लेकर बुद्धिजीवियों का अलग-अलग तर्क है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली में हुए में अपराधियों के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर लोग वैशाली पुलिस का गुणगान कर रहे हैं। फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वैशाली पुलिस के बारे में ‘वेल्डन, बहुत अच्छा’ जैसी बातें लिखी जा रही हैं। दरअसल, वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के सूरज चौक पर अपराधियों ने वैशाली जिला बल के एक जवान अमिता बच्चन की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वैशाली पुलिस ने दो अपराधियों का एनकाउंटर भी कर दिया था। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं की वजह से वैशाली जिले के लोगों के मन में भी गुस्सा है। इसको लेकर अब एनकाउंटर होने के बाद लोग वैशाली पुलिस को योगी मॉडल से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन
एनकाउंटर में मारा गया एक अपराधी दस मोस्ट वांटेड में से एक निकला
जानकारी के मुताबिक, वैशाली पुलिस ने जिन दो अपराधियों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, उसी दौरान दोनों ने पुलिस की गाड़ी से कूद कर भागने को कोशिश की थी। उसके बाद पुलिस और अपराधियों में एनकाउंटर हो गया था, जिसमें दोनों अपराधियों की जान चली गई थी। उनमें से एक को गया के दस सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में शामिल माना गया है। अपराधी सत्यप्रकाश पिता अनिल शर्मा जिस पर गया के कई थानों में FIR दर्ज हैं। गया पुलिस भी सत्यप्रकाश को अपने चाचा के हत्या के मामले में खोज रही थी। सत्यप्रकाश पर अपने चाचा की हत्या को लेकर भी एफआईआर दर्ज है। संपत्ति के लालच में सत्यप्रकाश ने अपने चाचा को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। वैशाली पुलिस को सत्यप्रकाश पर FIR की तीन जानकारी मिली है, जो गया जिले के बुनियादगंज थाना में कांड संख्या- 02/22, 93/16, 200/20 दर्ज है। वैशाली पुलिस की जानकारी के मुताबिक इतनी FIR गया जिले में सत्यप्रकाश पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
वहीं, एनकाउंटर में मारा गया दूसरा अपराधी बिट्टू जो जहानाबाद का निवासी बताया गया है। जबकि उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने बताया कि वह जहानाबाद का रहने वाला नहीं है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि बिट्टू का आधार कार्ड फर्जी है। पुलिस बिट्टू की पहचान करने में लगी हुई है। वहीं, दोनों अपराधियों के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हाजीपुर सदर अस्पताल में किया गया है।
विज्ञापन
देर रात पहुंचे राजद विधायक मुकेश रोशन ने पुलिस लाइन में शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। वहीं, सरकार से मांग की कि एक करोड़ रुपये मुआवजा के तौर पर पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए। विधायक ने कहा है कि अपराधियों का मनोबल किसी भी हाल में बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
वैशाली में इससे पहले भी हो चुके हैं एनकाउंटर
2009-10 में सदर थाना क्षेत्र के ही मालमल्ला चौर में पुलिस ने अपराधियों का एनकाउंटर किया था। 2019 में एसटीएफ ने महनार के बहलोलपुर में तीन अपराधियों को मार दिया था। 2009-10 में सदर थाना क्षेत्र के मालमल्ला चौर में दो अपराधियों को तत्कालीन एसडीपीओ मनु महराज के नेतृत्व में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने मार दिया था। जिले में दूसरा बड़ी पुलिसिया कार्रवाई महनार के बहलोलपुर में की गई थी। जब एसटीएफ ने तीन बदमाशों को मार दिया था और एके-56 मौके से बरामद की थी। उस समय तत्कालीन एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों वैशाली जिले में तैनात थे। उनके नेतृत्व में एसटीएफ ने दियारा इलाके में कार्रवाई की थी।