{"_id":"64793b302f6f95b1910b73a5","slug":"bihar-were-going-to-attend-wedding-ceremony-at-girlfriend-s-house-died-in-a-road-accident-in-nalanda-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : चचेरे भाई के गर्लफ्रेंड के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, सड़क हादसे में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : चचेरे भाई के गर्लफ्रेंड के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, सड़क हादसे में हुई मौत
Fri, 02 Jun 2023 06:13 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:13 AM IST
सार
चचेरे भाई के गर्लफ्रेंड के घर शादी में शामिल होने पटना से जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना में दो चचेरे भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चचेरे भाई के गर्ल फ्रेंड के घर शादी में शामिल होने पटना से जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा सरमेरा टू-लेन के गोपालाबाद के समीप की है। मृतक की पहचान पटना जिला के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुधवाचक गांव निवासी सुनील महतो के पुत्र गणेश कुमार (18 ) के रूप में की गई है जबकि उसके चचेरे भाई रामबाबू कुमार और नीतीश कुमार घायल हैं। घटना गुरुवार की देर शाम की है।
गर्लफ्रेंड के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे
घायल नीतीश कुमार का कहना है कि रामबाबू की गर्लफ्रेंड के घर में शादी थी। इसी सिलसिले में तीनों चचेरे भाई शादी समारोह में शामिल होने के लिए सकसोहरा जा रहे थे। बिहटा-सरमेरा टू- लेन के गोपालाबाद के समीप एक अनियंत्रित वाहन ने जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना होते ही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को इलाज के लिए सरमेरा पीएचसी में भर्ती कराया। सरमेरा पीएचसी में चिकित्सक ने गणेश को मृत घोषित कर दिया। साथ ही नीतीश और रामबाबू का प्राथमिक उपचार कर दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देख चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी पुलिस
सरमेरा थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।