फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Winds increase cold in Bihar, many flights and trains late, fog, Patna, Darbhanga, weather news

Bihar Weather: बिहार में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान

Thu, 16 Jan 2025 07:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 Jan 2025 07:59 AM IST
सार

Weather News: पटना, दरभंगा समेत बिहार के प्रमुख शहरों में कोहरे के कारण राहगीर परेशान हैं। कई इलाकों में तो दृश्यता 50 मीटर से भी कम है। इस असर रेल और विमान सेवा पर भी पड़ा है। कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट से बिहार पहुंच रही। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Winds increase cold in Bihar, many flights and trains late, fog, Patna, Darbhanga, weather news
बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालय की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण बिहार में ठिठुरन बढ़ गई है। पटना, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी और मुंगेर प्रमंडल के कई जिलों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में तो दृश्यता 50 मीटर से भी कम है। इसका असर रेल और विमान सेवा पर भी पड़ा है। कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट से बिहार पहुंच रही। पिछले 24 घंटे में तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, गरीबरथ, ब्रह्मपुत्र मेल, कुंभ एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें काफी देरी से बिहार पहुंची। इतना ही नहीं पटना एयरपोर्ट पर भी कोहरे का असर दिखा। यहां पर 13 जोड़ी फ्लाइट देर से पहुंची और गई। वहीं इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट 6E2214 रद्द कर दी गई। 

विज्ञापन


रोहतास में सबसे ज्यादा ठंडी पड़ी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे। इससे रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा और पटना समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। यानी 18 जनवरी के बाद से ठंड और बढ़ेगी। इधर, आज के मौसम की बात करें तो सर्द पछुआ हवा के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर को कम कर दिया है। इस कारण शीतलहर जैसे हालात हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा ठंड रोहतास में पड़ी। यहां का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मोतिहारी और बक्सर का 11 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर और गया का 12.4 डिग्री सेल्सियस और पटना का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed