फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Water level of many rivers Ganga, Son increased in Bihar; flood risk; rain alert

Bihar Weather: गंगा, सोन समेत यह नदियां उफान पर, बाढ़ के खतरे से डरे लोग; इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Tue, 17 Sep 2024 02:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Sep 2024 02:28 PM IST
सार

पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। महावीर घाट के निकट पाथ वे पर गंगा का पानी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गायघाट से लेकर कंगन घाट तक राहगीर परेशान हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather: Water level of many rivers Ganga, Son increased in Bihar; flood risk; rain alert
पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल के दिनों में नेपाल और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण गंगा, सोन, पुनपुन, दरधा घाघरा और कमला बलान समेत कई नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा, पुनपुन और दरधा नदी का जलस्तर में लाल निशान के पार हो चुका है। इस कारण इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। पटना, बक्सर, भागलपुर समेत कई इलााकों के नदियों के जलस्तर बढ़ने से कटाव भी तेज हो गया है। गया के तीन गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। इतना ही नहीं भागलपुर और आरा में भवन नदी में समा गए। जल संसाधन विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। 

विज्ञापन


पटना के इन इलाकों में लोग परेशान
पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। महावीर घाट के निकट पाथ वे पर गंगा का पानी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गायघाट से लेकर कंगन घाट तक राहगीर परेशान हैं। इतना ही नहीं फतुहा के पास पुनपुन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दरधा नदी कोल्हाचक के पास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।  इधर, इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में 5, 45,800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन से निचले इलाके में रहने वाले लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। 
विज्ञापन


जानिए, कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद समेत आसपास के जिलों में वज्रपात और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो इन इलाकों में अगले एक से तीन घंटे के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed