फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Updates: Monsoon will reach Bihar this week, rain in these districts brought relief from heat.

Bihar Weather Updates : इस सप्ताह बिहार पहुंचेगा मानसून, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

Mon, 03 Jun 2024 03:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Jun 2024 03:12 PM IST
सार

Bihar News : पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई। जबकि शेष दक्षिण बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा।

विज्ञापन
Bihar Weather Updates: Monsoon will reach Bihar this week, rain in these districts brought relief from heat.
सोमवार को बिहार के कई इलाकों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के लोगों को जल्दी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से चला मानसून दो-तीन दिनों के अंदर बिहार पहुंच सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई। इधर, सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे पटना के खगौल, फुलवारी शरीफ और नौबतपुर इलाके हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दक्षिण बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 44.7 दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
विज्ञापन


इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम सीवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उत्तर मध्य सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर पूर्व सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पश्चिम भाग में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि अन्य भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन


इन इलाकों 24.2 एमएम तक हुई बारिश
विगत 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी भाग में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई है, जबकि शेष बिहार मे मौसम शुष्क बना रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य के पूर्णिया में 21.6एमएम, बाल्मीकि नगर में 15 एमएम, दरभंगा में 24.2 एमएम  सुपौल में 15.2 एमएम, फारबिसगंज में 8.2 एमएम तथा अररिया 17.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर एवं शेष बिहार में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज हुई है। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से थोड़ा पहले 30 मई केरल के मुख्य भूमि पर पहुंचा था। मानसून केरल के साथ पूर्वोत्तर भारत में एक ही समय पर आया है, जो कि केरल पहुंचने के लगभग 5 दिन बाद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो से तीन दिनों में आएगर मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बांग्लादेश तक झारखंड होते हुए टर्फ रेखा जा रही थी। वह कमजोर हो गया है। आज के नवीनतम न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य भाग पर चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसका झुकाव ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर है। बिहार के उत्तर एवं पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ मौसमी गतिविधि होने का पूर्वानुमान है। बाकी क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहेंगे। बादल बन सकते हैं। गरजने वाले बादल के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी आ सकती है दक्षिण पश्चिमी भाग में उमस भरी तापमान रहेंगे।


जानिए, बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान का हाल
बिहार के जिलों में 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किए गए जो इस प्रकार हैं। पटना 36.0 डिग्री, गया 42.1 डिग्री ,भागलपुर 36.2 डिग्री, पूर्णिया 34.3 डिग्री, बाल्मीकि नगर 37.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर 32.8 डिग्री, छपरा 38.8 डिग्री, दरभंगा 34.2, सुपौल 33.6 डिग्री, फारबिसगंज 35.2  डिग्री, मधुबनी 36.2 डिग्री, मोतिहारी 36.6  डिग्री, शेखपुरा 38.0 डिग्री, गोपालगंज 38.6 डिग्री, जमुई 37.9 डिग्री, बक्सर 41.8 डिग्री, भोजपुर 39.4 डिग्री,  वैशाली 35.5 डिग्री, औरंगाबाद 44.7 डिग्री, बेगूसराय 34.2 डिग्री, खगड़िया 34.7 डिग्री, बांका 34.7 डिग्री, कटिहार 33.9 डिग्री, नवादा 40.5 डिग्री, हरनौत 39.8 डिग्री, अररिया 33.7 डिग्री, जीरादेई 37.8 डिग्री, पूसा 32.2 डिग्री, किशनगंज 32.0 डिग्री, अरवल 42.7 डिग्री, बिक्रमगंज 42.0 डिग्री और मुंगेर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed