फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Update: Rain alert in Patna, drizzle many areas; Meteorological Centre, Heat Wave, weather alert

Bihar Weather Update : पटना में कई इलाकों में बारिश, फिर निकली धूप; बिहार के 16 जिलों में गर्मी से लोग परेशान

Sun, 18 Jun 2023 01:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Jun 2023 01:02 PM IST
सार

पटना के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले एक से दो घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार दोपहर राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में हल्की बारिश हुई। वहीं बेली रोड, राजीव नगर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Weather Update: Rain alert in Patna, drizzle many areas; Meteorological Centre, Heat Wave, weather alert
पटना के गर्दनीबाग इलाके में हल्की बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के कई इलाकों में दोपहर हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन, आधे घंटे बाद ही तेज धूप निकल आई। रविवार दोपहर राजधानी के गर्दनीबाग, एयरपोर्ट, मनेर, सिपारा इलाके में हल्की बारिश हुई। वहीं बेली रोड, राजीव नगर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हैं। बूंदाबांदी ने लोगों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली लेकिन धूप निकलने से गर्मी फिर से बढ़ गई। उमस बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। पिछले 18 दिनों से पटना समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। 

विज्ञापन


पटना समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, नालंदा एवं सारण, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा (40-50 KMH) की प्रबल संभावना है। लोगों से अपील है कि अपने घरों से नहीं निकलें।
विज्ञापन


18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के 22 जिलों में से 18 जिलों को भीष्म उष्ण लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार के तापमान को प्रदर्शित करते हुए बताया कि बिहार के पटना का अधिकतम तापमान 44.7, गया 44.1, बाल्मीकिनगर 44.4,  छपरा 42.1, दरभंगा 41. 2, सबौर42.0, डेहरी 44. 4, मोतिहारी 42.2, शेखपुरा 45.1, जमुई 43.6, भोजपुर 44.5, वैशाली 42.8, औरंगाबाद 44.8, खगड़िया 44.1, बांका 44.1, नवादा 44.1, नालंदा 43.7, जीरादेई 44, पूसा 41.8 और सहरसा 44. 3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 लोगों की मौत लू लगने से हो गई है
पिछले 4 दिनों के अंदर पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 लोगों की मौत लू लगने से हो गई है। रविवार सुबह 10:00 बजे तक लू लगने से मरने वालों की संख्या 24 बताई गई है। इसकी पुष्टि नालंदा मेडिकल कॉलेज के हेल्थ मैनेजर ममता चौधरी ने की है। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसके लिए रेड जोन बनाकर लू लगने वाले मरीजों के लिए अलग से ICU की व्यवस्था की गई है। इस मामले को लेकर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हेल्थ मैनेजर ममता चौधरी से बात करने पर उन्होंने बताया कि पटना एवं आसपास के इलाकों में लू लगने से अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए अलग से ICU की व्यवस्था की गई है जो पूरी तरह एयर कंडीशन है। उन्होंने बताया कि मरीजों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में अलग से ही लू वार्ड बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed