फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Southwest monsoon enters Bihar, orange alert for rain in 13 districts including Patna

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री, पटना समेत 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Tue, 17 Jun 2025 04:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Jun 2025 04:47 PM IST
सार

Bihar Monsoon News: मौसम विभाग ने 18 से 23 जून तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें कोसी-सीमांचल के जिलों में 18 जून को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Southwest monsoon enters Bihar, orange alert for rain in 13 districts including Patna
बिहार में सुपौल से होकर गुजर रही मानसून। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है। राज्य में आज यानी मंगलवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रवेश हो गया है। इस साल भी मानसून पूर्वी भाग से ही प्रवेश किया। सीमांचल के जिले से होते मानसून अंग प्रदेश पहुंचा है। आज मानसून की पहली बारिश कोसी-सीमांचल और अंग प्रदेश के कुछ जिलों में हुई। इनमें बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों में दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि आगामी 48 घंटों के दौरान पूरे बिहार में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मंगलवार से अगले सोमवार तक लगभग पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


सुपौल से होकर गुजर रही मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिन में मानसून के प्रभाव से पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। मlनसून की वर्तमान उत्तरी सीमा दीसा, इंदौर, पंचमढी, मंडला, अंबिकापुर, हजारीबाग, सुपौल से होकर गुजर रही है। वर्तमान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर सक्रिय है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लेकर लगभग 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों में इस प्रणाली के उत्तर-पश्चिम दिशा में अग्रसर होने तथा गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इस प्रणाली के प्रभाव से बिहार में व्यापक एवं अच्छी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


पटना समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले तीन घंटे में सीवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट में सीएम नीतीश ने 20 प्रस्ताव पर लगाई मुहर, नौकरी के लिए विभागों में नए पदों का सृजन

सारण में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी

पिछले 24 घंटे में सारण में सबसे अधिक गर्मी पड़ी यहां का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रोहतास में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बाकी पूरे बिहार का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। वहीं सबसे कम गर्मी वाल्मिकी नगर में पड़ी। यहां का अधिकतम  तापमान 32. 6 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद में हवा की रफ्तार सबसे अधिक रही। यहां पर 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed