Bihar Weather: कोसी-सीमांचल में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत; बक्सर, रोहतास समेत कुछ जिलों में लू जैसे हालात
Weather Updates: मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गए सुझावों का अनुपालन करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मिथिला, कोसी और सीमांचल के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज हवा के साथ बारिश ने इन इलाकों में मौसम को सुहाना बना दिया। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया समेत कुछ जिलों में झमाझम बारिश ने पारा को लुढ़का को 25 डिग्री तक पहुंचा दिया। शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कोसी- सीमांचल के इलाकों में शनिवार सुबह भी बारिश हुई। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार समेत कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कोसी और सीमांचल के जिलों में मध्यम दर्ज की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 18 मई को बिहार के 30 से अधिक जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 4415 करोड़ रुपये की यह परियोजना बाढ़ की समस्या से निपटने में करेगी मदद, पढ़िए पूरी खबर
इन जिलों में परेशान करेगी गर्मी
वहीं पटना, गया, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर में लोगों को गर्मी परेशान करेगी। इन जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। पिछले 24 घंटे में इन जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। रोहतास के डेहरी में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गया का 42.7 डिग्री, औरंगाबाद का 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में इन जिलों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। पटना समेत राज्य दक्षिण-पश्चिम भाग में गर्म और आर्द्र दिन रहने के आसार हैं। इन जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया जाता है। आम लोग धूप में निकलने से बचें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.