फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: People troubled by extreme heat in Bihar; People lost their lives in many districts; buxar,

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से 13 लोगों की मौत; पटना समेत नौ जिलों में बक्सर रहा सबसे गर्म

Sun, 16 Jun 2024 07:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Jun 2024 07:41 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग एवं दक्षिण-मध्य के कुछ भाग में भीषण उष्ण लहर के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व के एक या दो जिलों में उष्ण लहर और आर्द्र दिवस का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Bihar Weather: People troubled by extreme heat in Bihar; People lost their lives in many districts; buxar,
राजस्थान में गर्मी अब जान ले रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले 24 घंटे में पांच जिले में 13 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक औरंगाबाद में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं सारण और गया में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। रोहतास और भोजपुर एक-एक लोगों की मौत हुई। इनके परिजनों का दावा है कि लू लगने के कारण तेज बुखार के साथ उल्टी होने लगी। अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बचा पाए। इधर, सबसे अधिक बक्सर में गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पटना 43.0 एवं मुंगेर 40.7 में उष्ण लहर दर्ज किया गया। जबकि गया में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस, छपरा 43.5, डेहरी 45.2, भोजपुर 45.6, शेखपुरा 44.2, गोपालगंज 42.4, जमुई 42.2, बक्सर 46.4, औरंगाबाद 45.3 ,वैशाली 42.5, नवादा 44.01, राजगीर 44.01, अरवल 45.7 और जीरादेई 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भीष्म उष्ण लहर दर्ज की गई।
विज्ञापन


इन जिलों में भीषण गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे के दौरान जिन जिला में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किए गए, उनके नाम पटना 43.3, गया 45.2, छपरा 42.8, डेहरी 45.6, शेखपुरा 44.5, गोपालगंज 42.0, जमुई 42.8, बक्सर 46.0,भोजपुर 45.2, औरंगाबाद 45.5, नवादा 44.5, राजगीर 44.6, जीरादेई 43.1, अरवल 44.8, बिक्रमगंज 44.5 और मुंगेर 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए इसके साथ ही भागलपुर 37.2, पूर्णिया 32.4, मुजफ्फरपुर 36.0, दरभंगा 35.2, सुपौल 32.6 ,मधुबनी 34.2, मोतिहारी 36.0 बेगूसराय 37.2, बांका 38.6, कटिहार 32.4, अररिया 30.5 और बाल्मीकि नगर 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य एवं दक्षिण भाग के एक से दो स्थान पर रविवार को गर्म दिन रहने की संभावना के साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




48 घंटे तक नहीं होगा मौसम में बदलाव
पिछले 24 घंटो के दौरान राज्य के उत्तर पूर्व भाग के जिलों मे एक या दो स्थानों में हल्की से माध्यम की बरसात दर्ज की गई। जबकि शेष बिहार शुष्क बना रहा। भीषण उष्ण लहर गया, बक्सर,  भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा एवं अरवल में जबकि उष्ण लहर पटना, सारण ,रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई एवं मुंगेर में दर्ज किया गया। बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस बक्सर एवं भोजपुर में जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज मे दर्ज किया गया। आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार दक्षिण पश्चिम मौनसून की उतरी सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यह अभी भी उप हिमालय पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में बना हुआ है। लेकिन, अगले चार से पांच दिनों के दौरान इसे बिहार के कुछ भाग विशेष कर उत्तर पूर्व बिहार एवं हिमालय की तलहटी वाले जिलों में आगे बढ़ाने की संभावना है। पूर्वी पश्चिमी टर्फ रेखा अब मध्य उत्तर प्रदेश से उत्तर पश्चिम बिहार से होते हुए 0.9 किलोमीटर समुद्र तल से ऊपर मेघालय तक में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग एवं दक्षिण-मध्य के कुछ भाग में भीषण उष्ण लहर के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व के एक या दो जिलों में उष्ण लहर और आर्द्र दिवस का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उत्तर पूर्व भागों के जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर के वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले 48 घंटो के दौरान प्रदेश के दिन के तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed