{"_id":"65a78a3391e11d309a0a7c19","slug":"bihar-weather-news-no-relief-from-cold-for-next-three-days-cold-wave-alert-patna-gaya-temperature-weather-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather : कोल्ड से अगले तीन दिन तक राहत नहीं, शीत लहर का अलर्ट; यहां का पारा गिरकर पांच डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather : कोल्ड से अगले तीन दिन तक राहत नहीं, शीत लहर का अलर्ट; यहां का पारा गिरकर पांच डिग्री पहुंचा
Wed, 17 Jan 2024 01:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:35 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17 और 18 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। हिमालय एवं उसके आसपास के तराई इलाकों में लगातार हो रही बर्फबाजी का असर बिहार के जिलों में बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सर्दी का सितम जारी है। आने वाले 20 जनवरी तक बिहार के लोगों को ठंड से किसी तरह के राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 20 जनवरी तक बिहार के कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में गया बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इधर, मौसम विभाग ने बिहार के दो दर्जन से अधिक जिलों में भीषण ठंड के लिए अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17 और 18 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना भी बताई गई है। भारतवर्ष के हिमालय एवं उसके आसपास के तराई इलाकों में लगातार हो रही बर्फबाजी का असर बिहार के जिलों में बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर जमीन से लेकर हवा तक देखा जा रहा है। ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक की कई उड़ाने मौसम के कारण जहां एक तरफ रद्द की गई है। वहीं कई ट्रेनें लेट से चलने की भी सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
पटना समेत 12 शहरों का पारा गिरा
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पटना सहित 12 जिले गया, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, सबौर, गोपालगंज, जमुई, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, सिवान एवं कैमूर सोमवार को भीषण शीत दिवस रहा। पटना सहित एक दर्जन शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पूर्णिया एवं गया जिले मे बहुत घना कुहासा
6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर, बांका व मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार राज्य भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस नवादा में दर्ज किया गया। पूर्णिया एवं गया जिले मे बहुत घना कुहासा जबकि राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम भागो के कुछ स्थानों मे घना कुहासा छाए रहने की संभावना है। राज्य के शेष भागों के कुछ स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है। आने वाले 20 जनवरी तक बिहार के कुछ स्थानों पर शीत दिवस का पूर्वानुमान है।