फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather News: Alert issued for rain and thunderstorm in many areas including Patna; rain in bihar

Bihar Weather : पटना समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी; सावधान रहें

Wed, 21 Feb 2024 07:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Feb 2024 07:53 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र ने अपील करते हुए कहा कि ऐसे मौसम में बच्चों को और खासकर बुजुर्ग लोगों को काफी सावधानी बरतनी की जरूरत है। तेज रफ्तार से चल रही हवा और बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया है।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Alert issued for rain and thunderstorm in many areas including Patna; rain in bihar
पटना के राजीव नगर इलाके में बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत कई इलाकों में मंगलवार मध्य रात्रि से ही रुक-रुक बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की तो कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पटना, वैशाली, पश्चिम चंपारण और समस्तीपुर समेत कई इलाकों में अगले एक से तीन में मेघगर्जन, वज्रपात, हल्की बारिश के साथ तेज हवा की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर के बीच रहने के आसार जातए गए हैं। इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचें। 

विज्ञापन


मौसम सामान्य होने के बाद ही किसान अपने खेत में जाएं
मौसम विज्ञान केंद्र ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें। अगर आप खुल आसमान में हैं तो जल्दी किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे स्थान, पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न जाएं। मौसम सामान्य होने के बाद ही किसान अपने खेत में जाएं। मौसम विज्ञान केंद्र का मानना है कि यह स्थिति मंगलवार को दिन भर बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र का यह मानना है कि बुधवार को मेघ गर्जन बारिश के साथ ही ठंडी हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी जो लोगों को ठंड का अहसास कराएगी इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की अपील- बच्चे और बुजुर्ग रहें सावधान
मौसम विज्ञान केंद्र ने अपील करते हुए कहा कि ऐसे मौसम में बच्चों को और खासकर बुजुर्ग लोगों को काफी सावधानी बरतनी की जरूरत है। तेज रफ्तार से चल रही हवा ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी पटना सहित बिहार के लगभग अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवा ने लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास दिलाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed