फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Heavy rain in many areas of Bihar including Patna, alert of thunderstorm in many districts

Bihar Weather : पटना समेत बिहार के कई इलाके में झमाझम बारिश, इन 9 जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट

Wed, 23 Aug 2023 11:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Aug 2023 11:55 AM IST
सार

Bihar News : बिहार के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई इलाको में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। लोगों से घर से नहीं निकलने की अपील की है। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Heavy rain in many areas of Bihar including Patna, alert of thunderstorm in many districts
पटना में बारिश के वक्त सड़क का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार सुबह से ही कई इलाकों में हल्की तो कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, अगले एक से तीन घंटे में पटना, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, भोजपुर बक्सर समेत कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात का भी खतरा है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें। अगर आप खुल आसमान में हैं तो जल्दी किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे स्थान, पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न जाएं। मौसम सामान्य होने के बाद ही किसान अपने खेत में जाएं।  

विज्ञापन


इन जिलों में बारिश की संभावना
पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के अनेक इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


अचानक होने लगी झमाझम बारिश
पटना में  बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई फिर बारिश रुक गई। अचानक साढ़े 11 बजे कई इलाके में झमाझम बारिश होने लगी। इस कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। गर्दनीबाग निवासी पप्पू कुमार ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे ऑफिस जा रहा था। पुल पर चढ़ते ही झमाझम बारिश होने लगी। लगातार बारिश के कारण सड़क पर कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Weather: Heavy rain in many areas of Bihar including Patna, alert of thunderstorm in many districts
सीतामढ़ी में सुबह से ही बारिश हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

सीतामढ़ी में मंगलवार रात से ही लगातार बारिश
सीतामढ़ी के कई इलाके में रुक-रुककर बारिश हो रही है। हालांकि, बारिश सोमवार की रात से ही शुरू हुई। जो मंगलवार के रात्रि के साथ साथ आज बुधवार को में जारी है। लगातार बारिश से उमस वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। वहीं मंगलवार रात से तापमान में काफी गिरावट आई है और भीषण गर्मी से लोगो को काफी राहत मिली है। दो दिन पूर्व तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह रहा था।

मौसम वैज्ञानिक की यह भविष्यवाणी जरूर पढ़ें
मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार ट्रफ लाइन हिमालय की तराई से उपर उठी है। इस वजह से बारिश हो रही है और अगले चार से पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना जताया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक लालता प्रसाद ने बताया की अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। आगामी 24-25 अगस्त को सबसे अधिक यानी भारी बारिश होने की संभावना है। वैज्ञानिक डॉ. लालता प्रसाद वर्मा ने इसका मूल कारण दक्षिण की ओर से बिहार के ऊपर ट्रफ लाइन का गुजरना बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed