फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Heat wave alert issued in these 18 districts including Patna, Bhagalpur; Today's temperature

Bihar Weather : पटना, भागलपुर समेत इन 18 जिलों में लू का अलर्ट जारी, 44 डिग्री तक जा सकता है पारा; सावधान रहें

Mon, 10 Jun 2024 07:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Jun 2024 07:35 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, गोपालगंज, जमुई, नालंदा, सीवान में उष्ण लहर और शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बांका नवादा और अरवल में अति उष्ण लहर का प्रकोप रहा।

विज्ञापन
Bihar Weather: Heat wave alert issued in these 18 districts including Patna, Bhagalpur; Today's temperature
गर्मी अभी और सताएगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के साथ-साथ दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल दक्षिण पूर्व के भागलपुर  बांका, जमुई, खगड़िया जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो राज्य के बांका दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के इलाकों में गर्म हवाएं जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होगी चलने वाली है। इसके अलावा राज्य के दक्षिण पश्चिम के पटना, गया, नालंदा जिला में गर्म रात्रि के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 21 जिलों में तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच रहा। पटना में 43.5, गया में 44.5, भागलपुर में 40.6, छपरा में 42.01  डेहरी में 43.9, शेखपुरा में 45.02, गोपालगंज में 41.3, जमुई में 43.02, बक्सर में 46.01, भोजपुर में 45.4 , समस्तीपुर में 40.4 ,वैशाली में 44.5, औरंगाबाद में 44.8, बेगूसराय में 46.01, बांका में 44.01, नवादा में 44.3, राजगीर में 43.2, जीरादेई में 41.3, अरवल में 44.8, बिक्रमगंज में 44.5 और मुंगेर 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 46.01 वहीं सबसे कम मोतिहारी में 25.5 डिग्री तापमान दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


इन जिलों का तापमान उष्ण लहर
विगत 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। पटना, गया, गोपालगंज, जमुई,नालंदा एवं सिवान उष्ण लहर एवं शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बांका नवादा और अरवल अति उष्ण लहर का प्रकोप रहा। गया मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी हवा जिसकी रफ्तार 36 से 38 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहा। दक्षिण पश्चिम मानसून सीजन का आज नौवां दिन है लेकिन आज भी मानसून की उत्तरी सीमा उप हिमालय पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर पर आकर रुका हुआ है। सतह पर बिहार के दक्षिणी भागों में उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है आज के प्राप्त न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार अगले 48 घंटे तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस हवा के कारण केवल सुबह में मौसम खुशनुमा रहेगा। रात में आसमान साफ रहेगा तो पिछले दिन की जो गर्मी है वह रात भर में वापस लौट जाएगी। जिस कारण सुबह अच्छी लगेगी और उसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की पूरी रोशनी के साथ नीचे उतरेगी। तीखी रोशनी पहुंचने के कारण तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनगंज में 31.02 डिग्री तापमान
विशेष रूप से भीषण गर्मी दक्षिण पश्चिम भाग वैशाली, पटना गया नालंदा शेखपुरा जमुई एवं बांका को प्रभावित करेगा।  इस गर्मी से बचने के लिए सभी सावधानी बरते। सामान्य तौर पर पिछले कई वर्षों से लगातार मानसून को आने और उसकी गतिविधि के आधार पर मानसून के आने का औसत समय सीमा बिहार में 10 से 15 जून का समय सीमा निर्धारित है। बिहार के कई जिलों में 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए। पूर्णिया में 35.02 ,वाल्मीकि नगर में 38.4, मुजफ्फरपुर में 38.4  दरभंगा में 38.02, सुपौल में 36.01  फारबिसगंज में 34.4, मधुबनी में 36.02, मोतिहारी में 39.8, कटिहार में 36.01, अररिया में 33.1, पूसा में 39.02 और किशनगंज में 31.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed