फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: From today till July 16, there is an alert of rain, thunderstorm in all the districts of Bihar

Bihar Weather: 16 जुलाई तक बिहार के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Fri, 11 Jul 2025 10:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Jul 2025 10:45 AM IST
सार

Patna Weather News: पटना मौसम केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। 

विज्ञापन
Bihar Weather: From today till July 16, there is an alert of rain, thunderstorm in all the districts of Bihar
भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सावन की शुरुआत होते ही मौसम भी सुहाना हो चुका है। पिछले 24 घंटे में पटना समेत कई जगहों पर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने आज से 16 जुलाई तक बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 11 जुलाई यानी आज उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में बारिश के आसार हैं। वहीं 12 जुलाई को उत्तर मध्य बिहार को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


15 जिलों बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट
शुक्रवार को मौसम विभाग ने 15 जिलों बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 16 जुलाई के बाद से मानसूनी ट्रफ लाइन बिहार की ओर शिफ्ट होगी। ट्रफ लाइन के सक्रिय होते ही पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। इधर, पटना में सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। मौसम विभाग ने पटना में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन

Bihar Election: मतदाता पहचान पत्र में मुख्यमंत्री की तस्वीर छपने के मामले में BLO पर एफआईआर, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कहां कितनी बारिश हुई
शुक्रवार को मौसम विभाग ने 15 जिलों बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना में सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। मौसम विभाग ने पटना में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में जमुई में 32. एमएम, औरंगाबाद में 25.8 एमएम, सहरसा में 21.6 एमएम, बांका में 16.2 एमएम, नवादा में 15.2 एमएम, सुपौल में 14.6 एमएम, मधेपुरा में 14.6 एमएम, पटना में 14 एमएम, समस्तीपुर में 12.4 एमएम, भोजपुर 11.4 एमएम, भागलपुर और खगड़िया में 10.2 एमएम बारिश हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed