फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Cold increases in Bihar, chances of rain; Decision regarding schools in Patna today

Bihar Weather: पटना के डीएम ने लिया फैसला, 25 तक पटना के स्कूल बंद; बारिश के भी हैं आसार

Thu, 23 Jan 2025 06:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Jan 2025 06:17 PM IST
सार

school closed : मौसम में बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना के डीएम ने 25 जनवरी तक विद्यालय को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Cold increases in Bihar, chances of rain; Decision regarding schools in Patna today
मंगलवार ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार,  पिछले 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया, जिसका सीधा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। इस वजह से गुरुवार को भी अहले सुबह पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। इसलिए पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल 25 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित 
मौसम विभाग ने भी पटना, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखुपरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत कई इलाकों के घरे कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। सुबह 11 बजे तक पटना समेत कई इलाकों में हल्की धूप निकली। कई इलाकों धूप-छांव का खेल जारी है। इस कारण ठंड में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


28 तक ठंड से राहत नहीं 
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान करीब 17-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि 27 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ने की है। 28 तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में मोतिहारी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना समेत कई जिलों के डीएम स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किये हैं। 

  • मधुबनी में वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • गोपालगंज में 24 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • सहरसा में 25 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • खगड़िया में 25 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • मधेपुरा में 25 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed