फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Alert Today: Rain alert issued in Bihar till April 27; Chances of hailstorm in these 3 districts

Bihar Weather Alert Today : बिहार में 27 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी; इन 3 जिलों में ओलावृष्टि के आसार

Mon, 24 Apr 2023 08:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Apr 2023 08:43 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा 24 अप्रैल यानी सोमवार को बिहार के 38 जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 4 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटों में रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों के एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने ओलावृष्टि के आसार हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather Alert Today: Rain alert issued in Bihar till April 27; Chances of hailstorm in these 3 districts
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गर्मी से राहत मिली है। सोमवार सुबह से ही पटना समेत कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।। पटना समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवा ने राहत दी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा 24 अप्रैल यानी सोमवार को बिहार के 38 जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 4 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटों में रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों के एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने ओलावृष्टि के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान अपने घरों में ही रहे बाहर निकलने से हर हाल में बचें। 

विज्ञापन


27 अप्रैल तक तक बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की मानें तो बिहार के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24, 25, 26 और 27 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 अप्रैल को बिहार के दक्षिण-पश्चिम में एक या दो स्थानों पर बिजली के साथ गरज, ओलावृष्टि और तेज हवा की संभावना जताई है। वहीं 25 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिम-मध्य भागों में एक या दो स्थानों पर बिजली के साथ गरज, ओलावृष्टि और तेज हवा की संभावना है। 26 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व भाग में हल्की, बिजली, तेज हवा और मेघ गर्जन की संभवना है। 27 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर मध्य भाग में हल्की बारिश, बिजली, तेज हवा और मेघ गर्जन की संभवना है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में वैशाली सबसे गर्म जिला रहा
तापमान की बात करें तो बिहार के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। रविवार मध्य रात्रि कई इलाकों में बारिश की सूचना मिली। कई इलाकों में सोमवार अहले सुबह तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वही पिछले 24 घंटे में वैशाली सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पटना 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गया 37.5 डिग्री, भागलपुर 37.9 डिग्री, मुजफ्फरपुर 34 डिग्री और पूर्णिया का तापमान 35.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed