Bihar Weather : पटना, गया, बक्सर, सीवान, बेगूसराय समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट; जानिए, कब आएगा मानसून
गया, जहानाबाद, नवादा के कुछ स्थानों पर सोमवार को लू भीष्म उष्ण लहर के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार वासियों को मानसून के लिए अभी दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। 19 जून से बिहार में आकाश में बादल छाएंगे और मानसून प्रवेश करने की संभावना बताई जा रही है जबकि 20 जून से प्रदेश में कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से लगातार पूरा बिहार भीष्म उष्ण लहर और उष्ण लहर की चपेट में है। आग बरस रहे आसमान से आमजनों के साथ पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, और जानवर तक परेशान हैं। बारिश के बिछड़ते इस मौसम में खेतों में दरार पड़ते जा रहे हैं। खेती की समय सीमा एक सप्ताह शेष रह गई है। अगर ऐसी स्थिति में मानसून बिहार में प्रवेश नहीं करती है तो किसानों को अपने धन के बीज रोकने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और किसान खेती कार्य में पिछड़ सकते हैं। कुछ किसानों का यह मानना है कि अपनी बोरिंग से वह अपने खेत में पानी का पटवन करके धान का बीज तो डाल चुके हैं लेकिन, तेज धूप और भीषण उष्ण लहर के कारण धान के पौधे जलने लगे हैं।
मौसम विश्लेषण के अनुसार दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस जबकि दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रहने की संभावना है। पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल में भीषण उष्ण लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सारण, सीवान, वैशाली, शेखुपरा, बेगूसराय, समस्तीपुर और नवादा में उष्ण लहर का ऑरेंज अलर्टी जारी किया गया है।
बक्सर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी
राज्य में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किए गए जिलों के नाम पटना 43.0, गया 44.4 ,छपरा 43.01, डेहरी 45.2 ,भोजपुर 45.6, रोहतास 44.2, गोपालगंज 42.4, जमुई 42.2, बक्सर 46.4, औरंगाबाद 45.3, वैशाली 42.5, नवादा 44.01 राजगीर 44.01, अरवल 45.7, मुंगेर 40.7 और जीरादेई 44.3 जबकि भागलपुर 37.6 ,पूर्णिया 33.9, बाल्मीकि नगर 37.2, मुजफ्फरपुर 35.6, दरभंगा 35.2, सुपौल 32.6, फारबिसगंज 30.2, किशनगंज 28.0, मधुबनी 36.0, मोतिहारी 37.5, बेगूसराय 36.7, बांका 37.3, कटिहार 33.1 ,अररिया 31.7 और पूसा 36.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए गए।
इन इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती
विगत 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई। राज्य के दक्षिणी पूर्वी एवं दक्षिणी पश्चिमी भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। बाकी भाग शुष्क बना रहा। राज्य के शुष्क बने हिस्सो का तापमान कई जगह 40 डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा रहा। प्रदेश में कई जगह भीष्म उष्ण लहर की स्थिती बनी रही। वायु की दिशा जमीनी स्तर पर औसतन दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी बनी हुई है मौसम का पूर्वानुमान इस प्रकार है। राज्य के पूर्वी भाग में मेघ गर्जन के साथ 24 घंटे के दौरान मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। वहीं बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, गया, छपरा, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, अरवल और भोजपुर ऊष्ण लहर के आसर हैं। अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। बिहार में मानसून 5 से 6 दिनों के बाद उत्तर पूर्व विभाग से प्रवेश करेगा उसके बाद धीरे-धीरे प्रदेश में मानसून का असर दिखाएं परने लगेगा।