फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Alert of rain and thunderstorm in these 30 districts, take these precautions; Patna, Purnia

Bihar Weather : पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत इन 30 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, बरतें यह सावधानी

Tue, 02 Jul 2024 09:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jul 2024 09:26 AM IST
सार

पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और बेगूसराय में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने के आसार हैं।   

विज्ञापन
Bihar Weather: Alert of rain and thunderstorm in these 30 districts, take these precautions; Patna, Purnia
बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में पटना समेत दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व के जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि अब तक बिहार में 50 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक बिहार में 174.8 एमएम बारिश होनी थी लेकिन 87.8 एमएम ही बारिश हुई। पटना में भी 77 फीसदी कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन


इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
मंगलवार को मौसम विभाग ने पटना, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर,  पश्चिम चंपारण, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, सारण, गया, नवादा, बांका, भागलपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी ,जमुई, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और बेगूसराय में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने के आसार हैं।   
विज्ञापन


आंधी, वज्रपाट और ओलावृष्टि से  किसे हो सकता है नुकसान
  • खड़े फसल और फलदार वृक्षों को नुकसान
  • झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों को नुकसान
  • जान-मान एवं पशु की हानि
  • शहर में लगे होर्डिंग और वृक्ष गिरने की संभावना

पेड़-पौधों ने नीचे भूल से भी न लें शरण
मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed